28 Mar 2024, 16:19:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

6 चीजें जिन्हें घर में रखने से कभी नहीं होती पैसों की कमी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 5 2016 3:18PM | Updated Date: Feb 5 2016 3:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अगर आप धन संबंधी परेशानियों को लेकर चिंतित रहते हैं तो इसका कारण आपके घर में मौजूद वास्तुदोष हो सकता है। वास्तुशास्त्र के अनुसार ऐसी कुछ चीजें हैं जिन्हें आप अपने घर में रखकर इस परेशानी से निजात पा सकते हैं। इससे धन संबंधी सभी परेशानियां अपनेआप खत्म हो जाती हैं और घर में हमेशा धन-धान्य बना रहता है। 
 
धातु का बना कछुआ और मछली
धातु के बने कछुए और मछली को घर में रखना बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसा करने से घर से जुड़ी सभी समस्याएं खत्म होने लगती हैं।
 
पिरामिड
घर के जिस हिस्से में परिवार के सदस्य सबसे ज्यादा समय विताते हैं, वहां पर चांदी, पीतल या तांबे का पिरामिड रखें। यह घर के सदस्यों की आय में वृद्धि करता है।
 
सुराही
घर की उत्तर दिशा में पानी से भरी सुराही रखनी चाहिए। इससे घर में धन की कमी नहीं होती। सुराही न हो तो मिट्टी का घड़ा रखा जा सकता है। ये कभी भी खाली न रहे, पानी खत्म हो जाने पर इसे फिर से भर दें।
 
हनुमान की मूर्ति
घर की द्क्षिण-पश्चिम दिशा में भगवान हनुमान की पंचस्वरूप वाली मूर्ति या तस्वीर लगाएं। नियमित रूप से उनकी पूजा करें।
 
लक्ष्मी-कुबेर की तस्वीर
घर के मेन गेट पर देवी लक्ष्मी, भगवान कुबेर या स्वास्तिक का चिन्ह या फोटो लगाने से घर में कभी पैसों की कमी नहीं होती।
 
वास्ति देवता की मूर्ति
घर में वास्तु भगवान की मूर्ति या तस्वीर रखने से घर के सभी वास्तु दोष खत्म हो जाते हैं और घर में कभी पैसों की कमी नहीं आती।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »