20 Apr 2024, 03:01:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

संस्कृति और उल्लास का पर्व है लोहड़ी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 13 2016 5:22PM | Updated Date: Jan 13 2016 5:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लोहड़ी का पर्व पूरे उत्तर भारत विशेषकर पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल और अन्य पड़ोसी राज्यों में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। मकर संक्राति की पूर्व संध्या पर मनाए जाने वाले इस त्यौहार में सिख एवं पंजाबी समुदाय के लोग आग जलाकर प्रकृति की पूजा करते हैं और इस दौरान लोग परंपरागत तरीके से और खुशी के गीतों के बीच लोहड़ी मनाते हैं। आग में तिल, गजक, मूंगफली, गुड़ और गन्ना चढ़ाते हुए लोहड़ी मनाते हैं।

लोहड़ी केवल पंजाब तक ही सीमित नहीं है, लेकिन वहां इस त्योहार की बात ही कुछ और है। इस दिन यहां रंग और खुशी अपने शबाब पर होती है। लोहड़ी त्योहार ही है, प्रकृति को धन्यवाद कहने का। लोहड़ी को मकर संक्रांति के आगमन की दस्तक भी कहा जाता है। लोहड़ी की संध्या में लोकगीतों की प्रस्तुति खूबसूरत समां बांध देती है। लोहड़ी के दिन खेतों में झूमती फसलों को घर ला, अग्नि प्रज्ज्वलित कर उसके चारों ओर नाच-गाकर शुक्रिया अदा किया जाता है।

यह भी देवों की पूजा करने का एक अलग तरीका है। लोहड़ी के दिन भंगड़े की गूंज और शाम होते ही लकडिय़ों की आग और आग में डाले जाने वाले खाद्यान्नों की महक एक गांव को दूसरे गांव व एक घर को दूसरे घर से बांधे रखती है।

इस त्योहार का सीधा संबंध सूर्य के मकर राशि में प्रवेश से होता है। सूर्य स्वयं आग व शक्ति के कारक हैं, इसलिए इनके त्योहार पर अग्नि की पूजा तो होनी ही है। किसान इसे रबी की फसल आने पर अपने देवों को प्रसन्न करते हुए मनाते हैं।

उधर, पंजाब सरकार ने लोहड़ी त्योहार की पूर्व संध्या पर पूरे राज्य में सप्ताह भर जश्न मनाने की घोषणा की और इस दौरान जिन लोगों के यहां बेटी का जन्म होगा उन्हें विशेष तौर पर सम्मान दिया जाएगा। राज्य के सभी उपायुक्तों को लोहड़ी के त्यौहार के मौके पर विशेष जश्न मनाने के निर्देश दिये गए हैं। पंजाब के सभी जिलों में सामाजिक सुरक्षा अधिकारियों से भी कहा गया है कि स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय करें ताकि एक या अधिक नवजात बच्चियों के गौरवान्वित अभिभावकों को पर्याप्त रूप से सम्मानित किया जा सके।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »