18 Apr 2024, 16:39:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

कमल के बिना कोई पूजा पूरी नहीं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 7 2016 12:10PM | Updated Date: Jan 7 2016 12:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सभी देवी-देवताओं को फूल विशेष रूप से चढ़ाए जाते हैं। फूल अर्पित किए बिना कोई भी पूजा पूरी नहीं मानी जाती है। वैसे तो लगभग सभी प्रकार के फूल भगवान को चढ़ाए जाते हैं, लेकिन फूलों में कमल का विशेष स्थान है। कमल का फूल सभी देवी-देवताओं को बहुत प्रिय है। कमल की सुंदरता की महिमा इसी बात से सिद्ध होती है कि भगवान के नेत्रों की तुलना कमल के फूल से की जाती है। कमल का फूल का भगवान को विशेष प्रिय क्यों हैं? इसके कई कारण है जैसे: कमल पवित्रता का प्रतीक है, इसकी सुंदरता और सुगंध सभी का मन मोहने वाली होती है।

साथ ही, कमल यह संदेश देता है कि हमें कैसे जीना चाहिए। कमल कीचड़ में उगता है और उससे ही पोषण लेता है, लेकिन हमेशा कीचड़ से अलग ही रहता है। कमल का फूल पूर्ण विकास दशार्ता है। सांसारिक और आध्यात्मिक जीवन किस प्रकार जिया जाए इसका सरल तरीका बताता है। संसार रूपी कीचड़ में रहते हुए भी हमें किस तरह रहना चाहिए यह शिक्षा हम कमल से ले सकते हैं।

कमल की आठ पंखुड़ियां इंसान के अलग-अलग 8 गुणों की प्रतीक हैं, ये गुण हैं दया, शांति, पवित्रता, मंगल, निस्पृहता, सरलता, ईर्ष्या का अभाव और उदारता। इसका आशय यही है कि मनुष्य जब इन गुणों को अपना लेता है तब वह भी ईश्वर को कमल के फूल के समान प्रिय हो जाता है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »