19 Apr 2024, 08:47:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

दीपावली के द‌िन आजमाएं टोटके, होगीं साल भर धन की वर्षा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 5 2015 12:00AM | Updated Date: Nov 5 2015 12:00AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दीपावली का द‌िन ‌स‌िद्ध‌ि और साधना का माना जाता है। इसल‌िए इस द‌िन को तांत्र‌िक से लेकर गृहस्‍थ तक बहुत ही खास मानते हैं। सद‌ियों से तांत्र‌िक जहां इस द‌िन तंत्र मंत्र की स‌िद्ध‌ि करते आए हैं वहीं गृहस्‍थी टोटके और पूजा-पाठ से आर्थ‌िक परेशानी के उपाय करते रहे हैं। आप भी इस दीपावली के मौके पर इन 21 उपायों से अपनी सुव‌िधा अनुसार कोई भी उपाय करके अपनी आर्थ‌िक परेशान‌ियों को दूर करने की कोश‌िश कर सकते हैं।

1 दीपावली की शाम में साबुत उड़द, दही और स‌िंदूर लेकर पीपल की जड़ में रखें और एक दीपक जलाएं। कहते हैं इससे आय में वृद्ध‌ि होती है।
2. जल्‍दी और अचानक धन लाभ के ल‌िए दीपावली की शाम में क‌िसी बरगद के पेड़ की जटा में गांठ लगाएं। धन लाभ म‌िलने के बाद इस गांठ को खोल दें।
3. दीपावली की रात हत्‍थाजोड़ी में स‌िंदूर लगाकर धन रखने के स्‍थान पर रखें आय बढ़ेगा और अनावश्यक खर्चों में कमी आएगी।
4. गन्ने की जड़ को लाल वस्‍त्र में लपेटकर उस पर स‌िंदूर और लाल चंदन लगाएं और इसे धन त‌िजोरी या धन रखने के स्‍थान में रखें।
5. देवी लक्ष्मी की पूजा के समय गोमती चक्र को पूजा की थाली में रखकर मां की पूजा करें। पूजा के बाद गोमती चक्र को त‌िजोरी में रखें धन बढ़ेगा।
6. दीपावली की रात उल्लू की तस्वीर त‌िजोरी पर लगाएं। माना जाता है क‌ि उल्लू हर पूर्ण‌िमा को पीपल के चक्कर लगाता है जहां लक्ष्मी व‌िराजती हैं। कहते हैं उल्लू की तस्वीर यहां पर होने देवी लक्ष्मी का वास आपकी त‌िजोरी में बना रहेगा।
7. दीपावली पूजन के समय एकाक्षी नार‌‌ियल की भी पूजा करें और इसे हमेशा देवी लक्ष्मी के साथ पूजा स्‍थान में रखें।
8. लक्ष्मी पूजन में पीले रंग की कौड़‌ियों को प्रयोग करें। इससे देवी लक्ष्मी जल्दी प्रसन्न होती है।
9. दीपावली के दीन पीपल के पत्ते पर कुमकुम लगाकर उस पर लड्डू रखें और हनुमान को भोग लगाएं। इससे आय में आ रही बाधा दूर होती है।
10. दीपावली की मध्य रात्र‌ि के बाद घंटी बजाएं। कहते हैं इससे नकारात्मक शक्त‌ियां और द‌र‌िद्रा घर में नहीं ठहरती।
11. दीपावली की रात चांदी की कटोरी में कपूर जलाकर देवी लक्ष्मी की आरती धन वृद्ध‌ि में सहायक होती है।
12. स्फट‌िक का श्रीयंत्र लाल कपड़े में लपेटकर त‌िजोरी में रखें।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »