29 Mar 2024, 14:02:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

महाकालेश्वर मंदिर से जुड़ी 7 ऐसी रोचक बातें शायद आप नहीं जानते

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 11 2020 12:47PM | Updated Date: Jan 11 2020 12:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भारत एक हिंदू धर्म को मानने वाला देश माना जाता है यहां पर सबसे ज्यादा हिंदू धर्म के लोग निवास करते हैं इसलिए यहां पर अनेक मंदिर हैं आप सभी लोगों को तो महाकालेश्वर मंदिर के बारे में जरूर मालूम होगा लेकिन आज हम आप लोगों को महाकालेश्वर मंदिर से जुड़े 7 ऐसी रोचक जानकारी बताने जा रहे हैं जिसे शायद आप नहीं जानते।
 
महाकालेश्वर मंदिर के बारे में 7 रोचक तथ्य-
 
1. दोस्तों क्या आप यह बात जानते हैं भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित है।
2. आपके जानकारी के लिए बात बता दे की उज्जैन में स्थित महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग को मुगल शासक इल्तुतमिश ने अपने आक्रमण के दौरान लूटपाट करने के उद्देश्य से नष्ट कर दिया था।
 
3. मित्रो आप लोगों को यह जान कर के बड़ी ही हैरानी होगी कि लोक-कहानियों के अनुसार नागपंचमी के दिन यहां स्वयं नागराज तक्षक मौजूद रहते हैं।
 
4. यह बात शायद आप लोगों को मालूम नहीं होगा कि महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर का वर्तमान प्रांगण साल 1736 के आसपास रानौजी सिन्धिया ने बनवाया था. साल 1886 में जयाजीराव(jayajirao) सिन्धिया ने इस मंदिर प्रांगण में बहुत सारे सांस्कृतिक कार्यक्रम करवाए थे।
 
5. दोस्तों यह बात आप लोग नहीं जानते होंगे कि मान्यताओं के अनुसार महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में नागचंद्रेश्वर मंदिर में दर्शन मात्र से ही हर रोग से मुक्ति मिल जाती है।
 
6. क्या आप जानते हैं कि महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के 118 शिखरों के ऊपर हाल में ही 16 किलो स्वर्ण की परत चढ़ाई गई है।
 
7. दोस्तों आप सब के जानकारी के लिए बता दें कि महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के शिवलिंग का आकार अन्य सभी ज्योतिर्लिंगों के आकार से बड़ा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »