28 Mar 2024, 21:39:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

साल के पहले चंद्र ग्रहण पर इस राशिवालों को रहना होगा सावधान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 7 2020 1:17PM | Updated Date: Jan 7 2020 1:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

 शुक्रवार 10 जनवरी 2020 यानी पूर्णिमा को मांद्य चंद्र ग्रहण लगेगा। मांद्य चंद्र ग्रहण होने से इस ग्रहण का सूतक नहीं रहेगा। ग्रहण काल में पूजा-पाठ आदि कर्म किए जा सकेंगे। यह उत्तरी अमेरिका में नहीं बल्कि यूरोप, अफ्रीका, एशिया, ऑस्ट्रेलिया में शुक्रवार 10 जनवरी को देखने को मिलेगा। इस ग्रहण की खास बात यह है कि यह उपच्छाया ग्रहण होगा। इस साल चार उपच्छाया चंद्र ग्रहण होंगे।
 
उपच्छाया ग्रहण वो ग्रहण होता है जो पूर्ण ग्रहण और आंशिक ग्रहण के मुकाबले काफी कमजोर होता है। इसे हम साफतौर पर नहीं देख सकते हैं। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार ये ग्रहण 10 जनवरी की रात में शुरू होगा। 12 बजे के बाद अगली तारीख यानी 11 जनवरी लग जाएगी। इसमें चंद्रमा के आगे धूल की एक परत-सी छा जाएगी। यह चंद्र ग्रहण 10 जनवरी को रात 10:37 बजे शुरू होगा और  02:42 am तक चलेगा। यानी यह पहला ग्रहण चार घंटे 5 मिनट तक चलेगा। जानें लंदन, यूरोप, दुबई और दिल्ली में किस समय चंद्र ग्रहण दिखाई देगा। 
 
लंदन: 7:10 p.m. 10 जनवरी
यूरोप: 8:10 p.m. 10 जनवरी
Cairo: 9:10 p.m. 10 जनवरी
मॉस्को: 10:10 p.m.10 जनवरी
दुबई: 11:10:02 p.m 10 जनवरी
नई दिल्ली: 12:40 a.m. 11 जनवरी
शंघाई: 3:10 a.m. 11  जनवरी
पर्थ: 3:10 a.m. 11 जनवरी
इस साल के बाकी चंद्र ग्रहण 5 जून, 5 जुलाई और 30 नवंबर को पड़ेंगे। इस चंद्र ग्रहण के दौरान चंद्रमा मिथुन राशि में विराजमान रहने वाले हैं, जिसकी वजह से मिथुन राशि के जातकों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। ज्योतिषियों के अनुसार, ग्रहण जिस राशि पर लगता है उस राशि के जातकों पर ग्रहण का सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ता है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »