28 Mar 2024, 14:20:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

2020 में शनि करेंगे राशि परिवर्तन, इन 5 राशियों को मिलेगी खुशियां

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 24 2019 1:51AM | Updated Date: Dec 24 2019 1:51AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वृषभ राशि:- वृषभ राशि वाले लोगों के लिए शनि का राशि परिवर्तन भाग्यशाली साबित रहने वाला है। आपकी सेहत ठीक रहेगी। आपको अपनी मेहनत के अनुसार लाभ की प्राप्ति हो सकती है। आपका कोई रुका हुआ कार्य पूरा होगा। आपका मन कामकाज में लगेगा। कार्यस्थल में प्रमोशन मिलने के योग बन रहे हैं। आप जिस समय का काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे वह समय बहुत ही जल्द आपको प्राप्त होगा। परिवार वालों का सहयोग प्राप्त होने से आप अपने सच्चे प्यार को प्राप्त करेंगे।

कर्क राशि:- कर्क राशि वाले लोगों के लिए शनि का राशि परिवर्तन शुभ फल लेकर आया है। आपको अपने व्यापार में भारी मुनाफा मिलेगा। आपके द्वारा लिया गया महत्वपूर्ण निर्णय फायदेमंद साबित हो सकता है। विदेश से खुशखबरी मिलने की संभावना बन रही है। संतान की सेहत अच्छी रहेगी। नए साल पर इनको अपना सच्चा प्यार प्राप्त होगा। वाहन सुख प्राप्ति के योग बन रहे हैं। इस राशि की महिलाओं को बेहतर लाभ प्राप्त होगा।
 
सिंह राशि:- सिंह राशि वाले लोगों के लिए शनि का राशि परिवर्तन अच्छा रहेगा। नए साल पर आप शनिदेव की कृपा से अपने सच्चे प्यार को प्राप्त करने में कामयाब होंगे। आप अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। घर परिवार के लोगों का पूरा सहयोग मिल सकता है। आपके द्वारा की गई मेहनत और संघर्ष का फायदा मिलने वाला है। मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। कार्यस्थल में उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां दूर होगी।
 
तुला राशि:- तुला राशि वाले लोगों को शनि की राशि परिवर्तन की वजह से व्यापार में सफलता के कई अवसर हासिल हो सकते हैं। आप अपने पुराने नुकसान की भरपाई करेंगे। मानसिक रूप से जो भी परेशानियां उत्पन्न हो रही थी वह दूर होंगी। आप कुछ जरूरतमंद लोगों की सहायता कर सकते हैं। आपके संपर्क अनुभवी लोगों से बनेंगे जो आपके लिए काफी फायदेमंद रहने वाला है। आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। विदेश जाने के इच्छुक लोगों को विदेश जाने का अवसर प्राप्त होगा।
 
धनु राशिः- धनु राशि वाले लोगों के लिए शनि का राशि परिवर्तन सफलता वाला रहने वाला है। इस राशि के लोगों को अपने करियर में आगे बढ़ने के बहुत से मार्ग हासिल होंगे। व्यापारी वर्ग के लोग अपने व्यापार में कुछ बदलाव कर सकते हैं। जो आपके लिए लाभदायक रहेगा। आपको अपने कामकाज के अच्छे परिणाम हासिल होंगे। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। जमीन जायदाद से संबंधित मामलों में आपको अच्छा फायदा मिलेगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »