29 Mar 2024, 15:45:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

तांबे की अंगूठी पहनना इन 3 राशियों के लिए होता है शुभ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 29 2019 11:43AM | Updated Date: Nov 29 2019 11:43AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ज्योतिष शास्त्र में तांबे को सबसे पवित्र और शुद्ध धातु माना गया है। तांबे की अंगूठी धारण करने वाले को बेहतर स्वास्थ्य समते अनेक प्रकार के लाभ होते हैं।  सूर्य और मंगल की धातु तांबा है और हिंदू धर्म में सोना, चांदी और तांबा, ये तीनों धातुएं पवित्र मानी गई हैं। इसलिए पूजा-पाठ में इसका प्रयोग करना शुभ माना गया है। वहीं आज हम आपको बताने जा रहे है उन भाग्यशाली राशियों के बारे में जिनके लिए तांबे की अंगूठी बेहद शुभ मानी जाती है।
 
सिंह राशि
सिंह राशि पर सूर्य का प्रभाव काफी ज्यादा होता है जिस वजह से इस राशि के लिए तांबे की अंगूठी काफी ज्यादा भाग्यशाली मानी जाती है । तांबे की अंगूठी धारण करने से इस राशि के धन भंडार में काफी ज्यादा वृद्धि होती है ।
 
मेष राशि
मेष राशि के लोगों को तांबे की अंगूठी जरूर पहननी चाहिए क्योंकि तांबे की अंगूठी पहनने से इनके परिवार में खुशहाली आती है और इनका भाग्य चमक उठता है ।
 
कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों पर भी सूर्य ग्रह का काफी ज्यादा प्रभाव होता है । इसलिए इस राशि के लोगों के लिए भी तांबे की अंगूठी काफी ज्यादा लाभकारी सिद्ध होती है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »