29 Mar 2024, 18:24:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

इन 4 राशियों के लिए खुशियां लेकर आया है मंगलवार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 19 2019 11:31AM | Updated Date: Nov 19 2019 11:31AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेष
जटिल समस्याओं का समाधान मिलेगा। व्यावसायिक रूप से आज का दिन अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आप अपने विचारों को दूसरों के समक्ष सकारात्मक रूप में प्रस्तुत कर पाएंगे। परीक्षा या प्रतियोगिता के माध्यम से नौकरी की तलाश करने वाले या अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने के इच्छुक लोगों को अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी। व्यवसाय विस्तार की योजना बन सकती है। आप अपने समर्पण और कड़ी मेहनत से दूसरों से आगे रहेंगे। पारिवारिक जीवन सामंजस्यपूर्ण होगा।
 
वृष 
आज का दिन आपके लिए बहुत उत्साहजनक है। आज कार्यों में देरी और बाधाएं प्रबल होंगी। हालांकि पारिवारिक सहयोग रहेगा और आर्थिक रूप से आप ठीक करेंगे। अपने विचारों और कार्यों को फिर से व्यवस्थित करने पर ध्यान दें, क्योंकि आपको अधिक अनुशासित और व्यवस्थित होने की आवश्यकता है। मौसमी बीमारियों से बचाव रखने के लिए अपनी जीवनशैली में बदलाव लाएं और स्वस्थ रहने के लिए नियमित व्यायाम करें। यात्रा स्थगित करनी पड़ सकती है।
 
मिथुन 
वित्तीय रूप से आज का दिन आपके लिए अच्छा नही रहेगा। आज का दिन निवेश आपके लिए समस्याएं पैदा कर सकता है। किसी जानकार से सलाह लेना आपके लिए बेहतर रहेगा। काम का दबाव बढ़ेगा और आप अपने लक्ष्यों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। कुल मिलाकर आज आपको कुछ कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। आपको परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग और स्नेह मिलेगा। प्रेम संबंध यथावत रहेंगे आप कुछ जीवनशैली में कुछ बदलाव लाएंगे और जिससे आप और अधिक सकारात्मक महसूस करेंगे।
 
कर्क 
व्यावसायिक रूप से आप प्रगति करेंगे। अपने कार्यों के लिए कार्यस्थल पर आप प्रशंसा के पात्र बन सकते हैं। आपमें से कुछ लोग एक नए संबंध या साझेदारी में प्रवेश कर सकते हैं। प्रतिद्वंद्वी आपको कोई नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे। स्थिर आय आपको बेहतर स्थिति के लिए प्रोत्साहित करती रहेगी। भूमि से संबंधित किसी सौदे को अंतिम रूप दिया जा सकता है। यदि आपकी विवाह योग्य आयु है तो विवाह संबंध तय हो सकता है। पारिवारिक जीवन शुभ रहेगा और बच्चे बहुत शिक्षा क्षेत्र में अच्छा करेंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है क्योंकि आप छोटी-मोटी बीमारियों का सामना कर सकते हैं। यात्रा बेहद फायदेमंद रहेगी।
 
कन्‍या 
दिन की शुरुआत में चीजें योजना के अनुसार घटित नहीं हो पाएंगी। किन्तु आप घटनाओं पर कैसे प्रतिक्रिया करते हैं यह अत्याधिक महत्वपूर्ण है। ध्यान केंद्रित कर चीजों को अपने पक्ष में करने का अच्छा मौका है। आप विरोधियों का मुकाबला करने में सक्षम होंगे। रचनात्मकता आपके दृष्टिकोण और रणनीति में बदलाव कर सकती है। आप परिवार के समर्थन और पूर्ण सहयोग का आनंद लेंगे और बुजुर्गों की सलाह आपके लिए उपयोगी होगी।
 
तुला 
आज आपकी अधिकांश योजनाएं पूरी हो सकती है। आज के दिन आपका ध्यान केंद्रित रहेगा और परिश्रमी रहेंगे योजनाओं को सफल बनाने के लिए आप सहकर्मियों का अधिकतम समर्थन पाने के लिए अपनी बातचीत को आगे बढ़ाएंगे। व्यापारी अपनी प्रखर सोच के लिए प्रशंसा एव सम्मान के पात्र बनेंगे। आर्थिक रूप से आप सुरक्षित महसूस करेंगे और आप संपत्ति या संप्रेषण में निवेश कर सकते हैं। छोटी यात्राओं और पारिवारिक छुट्टी के लिए यह एक अच्छी अवधि है। परिवार के साथ बिताया गया समय अपेक्षा से अधिक आनंदमय होगा। सामाजिक रूप से आप सक्रिय रहेंगे। अगर आप अविवाहित हैं तो आप शादी करने पर विचार करेंगे।
 
वृश्चिक 
आज योजनाओं को पूर्ण रूप से क्रियान्वित किया जा सकता है और यह आपको लाभदायक परिणाम देंगे। नौकरीपेशा जातक कार्यस्थल पर अपने कार्य और कर्तव्यनिष्ठा के लिए उचित प्रशंसा और सम्मान प्राप्त कर सकते हैं। आर्थिक रूप से यह एक शुभ दिन है। लंबी अवधि में भारी लाभ अर्जित करने के लिए आप नए उद्यम में निवेश कर सकते हैं। इस तरह के निवेश के लिए समय परिपक्व है। प्रेमियों के लिए आज का दिन शुभ है। पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी तथा भाई बहनों के साथ कुछ मनमुटाव हो सकता है I बुजुर्गो का स्वास्थ्य कुछ नरम-गरम रह सकता है।
 
धनु 
नए संपर्क और संचार व्यवसाय को एक नवीन दिशा प्रदान कर सकते हैं। आज समय की मांग है कि आप अपना ध्यान व्यावहारिक मामलों की ओर मोड़ें और उन उपायों को अपनाएं जो वित्तीय मामलों में आपको दीर्घकालिक सुरक्षा प्रदान कर सकती है। आप अपने लक्ष्यों को वास्तविक जिम्मेदारियों के प्रकाश में स्वीकार करते हुए परिभाषित करेंगे। बहुत सारी गतिविधियां संपन्न हो सकती हैं और यात्रा भी लाभदायक होगी। बच्चों और प्रियजनों के साथ बिताया गया समय रिश्तों को मजबूत करेगा। आप अपनी सोच और सपने अपने प्रेमी से साझा करेंगे जिससे आपके प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता लाएगा।
 
मकर 
आज आप में से कुछ के लिए इधर-उधर की भागदौड़ रहेगी। देरी और बाधाएं भी कई बार चिंता का कारण बनेंगी। धैर्य रखें क्योंकि समय इतना भी बुरा नहीं है जितना कि यह आपको इस समय दिख रहा है। आप खुद को व्यवस्थित रखेंगे और साहस के साथ चीजों का सामना करेंगे। आप नए संपर्क स्थापित कर पाएंगे। दोस्त सहयोग करेंगे और आपका पारिवारिक जीवन उत्साहपूर्ण रहेगा। यात्रा व्यावसायिक और आर्थिक सन्दर्भ में यात्रा फायदेमंद रहेगी। कुछ के जीवन में प्रेम का प्रवेश हो सकता है। जीवनसाथी से कुछ तनातनी संभव है।
 
कुंभ
आज कुछ वित्तीय बाधाओं को अप्रत्याशित खर्च के रूप में महसूस किया जा सकता है। कार्यस्थल पर ग़लतफहमी और गलत सूचना आपके व्यावसायिक रिश्तो को ख़राब कर सकती है, इसलिए काम पर अनुशासित रहने की अतिरिक्त आवश्यकता है। सतत प्रयासों से चीजें आपके पक्ष में रहेंगी। सकारात्मक रवैया अपनाएं। मानसिक शांति प्राप्त करने के लिए ध्यान का विकल्प चुनना अच्छा होगा। कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा जिससे आपको लाभ भी होगा। पारिवारिक सहयोग रहेगा। यात्रा नए संपर्क स्थापित करने में मदद करेगी।
 
मीन
आज किस्मत आपका साथ देगी और जटिल समस्याओं का समाधान मिल सकता है। परियोजनाएं जो रुकी हुई थी अब वह गति पकड़ सकती हैं। एक लंबे समय से प्रतीक्षित यात्रा भी सफल होगी। व्यावसायिक रूप से आज का दिन आपके लिए दिन शुभ है। व्यवसायी अपने व्यावसायिक क्षेत्र में ख्याति प्राप्त कर सकते हैं। आर्थिक रूप से यह एक अच्छी अवधि है। लंबी अवधि के निवेश के रूप में संपत्ति के मामले फायदेमंद होंगे। वित्त और संपत्ति से संबंधित मामलों में दोस्तों से अच्छी सलाह मिलेगी। प्रेम संबंधों में मधुरता का वास रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »