29 Mar 2024, 02:53:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

सिंह राशि के जातको का गुरूवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 14 2019 1:10AM | Updated Date: Nov 14 2019 1:10AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज का दिन तारीफ और प्रशंसा से भरा रहेगा। आपके बेहतरीन कामों के लिए पुरस्कार भी मिल सकते हैं। आपकी सच के साथ बने रहने की खासियत से आप अपने से प्रतिस्पर्धा करने वाले कई लोगों के रोल-मॉडल बन पायेंगे। आज कोई फैसला कार्यान्वित करने से पहले एक बार फिर से सोच लें। अगर आप अपनी सेहत के बारे में जागरूक हैं तो आज आपका दिन बहुत अच्छा जाएगा। हालंकि आपको जंक फ़ूड खाने के मौके मिलेंगे लेकिन अपने स्वास्थ्य के लिए जंक फ़ूड खाने से बचें। आपने अपनी पिछली बुरी आदतों और लतों से छुटकारा पाने और स्वास्थ्यकर जीवनशैली अपनाने के लिए काफी प्रयास किये हैं, आज किसी अस्थायी लालच के चक्कर में पड़कर अपनी उस मेहनत को बेकार न करें। 

प्रेम से संभंधित ग्रह अपने चरम पर है और इस कारण ये एक रोमांचक और साथ ही दीवानगी से भरा समय होने जा रहा है। इस का ज्यादा से ज्यादा लाभ ले। अपने साथी के साथ कुछ खास योजना बनाये या उसे आश्चर्य चकित करने के लिए कुछ प्रयास करे और यकीन माने , यही चीज़ बराबर उत्साह के साथ आपका साथी आपको लौटाएगा। ये समय अपने प्यार के जीवन पर पूरा ध्यान समर्पित करने का समय है। आपके कार्य क्षेत्र या करियर में परिवर्तन आने के संकेत हैं। अगर आप अपनी नौकरी बदलने के बारे में सोच रहे है, तो आज आपके अंतिम कदम उठाने की संभावना है। हो सकता है की आप अपना प्रशिक्षण संस्थान भी खोले जो की आप लंबे समय से करना चाहते थे। इस प्रक्रिया में, आपको कुछ जोखिम भी लेने पड़ सकते है , पर ये भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »