19 Apr 2024, 20:29:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

धनु राशि के जातको का सोमवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 11 2019 2:47AM | Updated Date: Nov 11 2019 2:47AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोई करीबी दोस्त आपको अपना राज बताने वाला है, आपको उसकी बातें बहुत ध्यान से सुनकर ही सलाह और सहानुभूति देनी है। अपने सभी कार्य रचनात्मक तरीके से करें। आप फिलहाल ताकतवर तरीके से कार्य कर रहे हैं और इसका प्रभाव आपके आसपास के सब लोगों पर पड़ेगा। इसलिए आपको सोच-समझकर ही कुछ बोलना और कहना पड़ेगा। अपने शरीर के स्थान पर मन को पुष्ट बनाने के बारे में सोचें। आप खुद को शारीरिक रूप से तो स्वस्थ रखते ही हैं लेकिन इस प्रक्रिया में आप मन का ध्यान रखना भूल जाते हैं जो बहुत परिश्रम करता है। आराम करें, कुछ ऐसी मनोरंजक क्रियाकलाप में भाग लें जिससे आपका मन भी तरोताजा महसूस करे। हर रोज खुद को 15 मिनट जरूर दें। योग और ध्यम करें, अपने मन को कई दिशाओं में भटकने देने के स्थान पर अपने विचारों को एक जगह लगाने की कोशिश करें।

जो किसी के साथ सम्बन्ध में हैं उनके निजी जीवन में एक नया दौर आने वाला है। आप या तो शादी कर सकते हैं या लिव- इन में रहने की योजना बना सकते हैं। इन दोनों ही स्थितियों में आपको काफी निवेश करना पड़ेगा क्योंकि घर को रि मॉडल करने की जरुरत होगी। जो अकेले हैं, उन्हें कोई अन्तरंग और मजेदार आदमी आज मिल सकता है। बेहतर संचार आप के लिए लाभ का मार्ग प्रशस्त करेगा और आपको इस मोड़ पर बुद्धिमानी से इस कौशल का उपयोग करना होगा। आपका व्ययसायिक विवेक आज शीर्ष स्तर पर रहेगा। आपको भविष्य में बिक्री और सहभागिता के आंकलन के लिए कहा जा सकता है। आपकी मजबूत ज्ञान युक्त व विवेकपूर्ण क्षमता इसमें आपकी मदद करेगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »