19 Apr 2024, 07:13:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

इस दिन भूलकर भी ना खरीदें इन घरेलु चीजों को, वरना...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 8 2019 2:19AM | Updated Date: Nov 8 2019 2:19AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शनिदेव को सबसे गुस्सैल और जिद्दी देव कहा जाता है। हिन्दू शास्त्रों के मुताबिक, अगर ये किसी पर अपनी कुदृष्टि डाल देते है तो उस व्यक्ति का सर्वनाश होना तय होता है। ऐसे में आज हम आपको ऐसी ही कुछ चीजो के बारे बताने जे रहे है जिन्हे शनिवार के दिन गलती से भी घर नहीं लाना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि शनिवार के दिन अगर इन चींजों को घर लाए तो शनि भगवान का प्रकोप झेलने को मिल सकता है। शनिवार को क्या-क्या नहीं घर लाना चाहिए, आइए जानते हैं।
 
तेल नहीं खरीदना चाहिए- कहते हैं शनिवार को गलती से भी किसी भी प्रकार का तेल नहीं लेकर आना चाहिए क्योंकि तेल लाने से शनिदेव नाराज होते है।
 
काले जूते- कहते हैं शनिवार को काले जूते नहीं खरीद कर लाने चाहिए क्योंकि ऐसा करने से आप कभी भी किसी कार्य में सफल नहीं होंगे।
 
नमक भी नहीं खरीदना चाहिए- कहा जता है नमक बिना किसी भी खाने में स्वाद नहीं आता है लेकिन शनिवार को घर पर नमक भी नहीं लेकर आना चाहिए क्योंकि बुरा होता है।
 
कैंची भी ना खरीदें- कहा जाता है शनिवार को कैंची भी नहीं खरीदी जाती है इस दिन कैंची खरीदने से घर की शांति भंग हो जाती है।
 
झाडू खरीदने से आती है गरीबी- कहते हैं शनिवार के दिन झाडू भी नहीं खरीदनी चाहिए इस दिन झाडू खरीदने से घर में गरीबी भी आ जाती है। कहते हैं काले तिल भी शनिवार के दिन घर पर नहीं लेकर आने चाहिए क्योंकि शनिवार को तिल खरीदने से घर में कोई भी कार्य ठीक तरीके से नहीं होता है।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »