19 Apr 2024, 08:02:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

मां लक्ष्मी के आशीर्वाद से इन 4 राशियों का चमकेगा बिजनेस, होगें मालामाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 6 2019 10:31AM | Updated Date: Nov 6 2019 10:32AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज आपको अपने जीवन में नए परिवर्तन देखने को मिलेंगे। नए संपर्कों से भी लाभ होगा जो भविष्य में फायदेमंद साबित होगा। व्यावसायिक व्यक्ति अपने प्रतिद्वंद्वियों को बहुत पीछे छोड़ देंगे। अगर आप कार्यक्षेत्र में तनाव लेंगे, तो इससे आपके अलावा किसी और का नुक़सान नहीं होगा। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। खर्चा ज्यादा हो सकता है। कुछ लोग आपकी मेहनत का क्रेडिट खुद लेने की कोशिश करेंगे। अपनी स्थिति सबके सामने स्पष्ट करने से बचें।
 
वृषभ
दिन अच्छा है। लाभ होगा। काम बनेंगे। मेहनत ज्यादा करनी होगी। निराशा भी होगी। सोच समझकर बोलें। दूध या दूध से बनी चीज दान करें। आज आलस का अनुभव होगा। कुछ करने की इच्छा नहीं होगी। व्यर्थ खर्च की मात्रा बढ़ेगी। पूंजी-निवेश करने के लिए ध्यान रखें। लेन-देन संभलकर करें। आध्यात्मिकता के प्रति रुचि अधिक रहेगी। अगर आप जल्दबाज़ी में निष्कर्ष निकालेंगे। और ग़ैर-ज़रूरी काम करेंगे, तो आज का दिन काफ़ी निराशाजनक हो सकता है। नए मकान खरीदने का मन बनेगा। धार्मिक यात्राएं हो सकती हैं। कोई अच्छा मौका आपको मिल सकता है। सेहत में थोड़ा सुधार हो सकता है।
 
मिथुन
माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाहन सावधानी से चलाएं। आलू दान करें। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ आनंददायी भेंट होगी। प्रवास भी आनंदप्रद रहेगा। पढ़ाई-लिखाई में मन नहीं लगेगा। आर्थिक रूप से आप समृद्ध रहेंगे और नवीन सौदे भी प्रगति करेंगे। आपको परिवार और दोस्तों का अच्छा सहयोग मिलेगा। किसी भी काम को करते समय अतिरिक्त सावधान रहने की आवश्यकता होगी। आज के किए गए परिश्रम के असंतोषकारक परिणाम होंगे, जिनसे मन में ग्लानि होगी। अविचारी निर्णय से गलतफहमियां खड़ी न हों, इसका ध्यान रखिएगा।
 
कर्क
कोर्ट-कचहरी के कार्यों में विघ्न आ सकता है। धन संबंधी मामले आसानी से आगे बढ़ेंगे और आप अच्छा मुनाफा भी कमाएंगे। पारिवारिक सन्दर्भ में आप अपने परिवार के सुखमय जीवन के लिए भौतिक वस्तुओं पर भी खर्च करेंगे। आप आत्मविश्वास व मनोबल के लिहाज से आप काफी ऊंचे पायदान पर रहेंगे। आपका लक्ष्य से ध्यान हटेगा। धैर्य और संयम रखें। समयानुसार भोजन न मिलने की संभावना है एवं शांतिपूर्ण निद्रा का अभाव रहेगा।
 
सिंह
आज कुछ लोग आपकी बुराई करेंगे और आपके कामकाज में कमी निकालने की कोशिश कर सकते हैं। संतान सुख की प्राप्ति से मन प्रसन्न होगा। अपनी बात को सकारात्मक ढंग से लोगों के सामने रखेंगे तो फायदा होगा। आपको मेहनत भी करनी होगी। प्रतिस्पर्द्धी एवं दोस्त के वेश में छिपे शत्रु अपने प्रयासों में असफल रहेंगे। दफ्तर में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। स्त्री मित्रों के साथ मेल-मिलाप व प्रणय प्रसंग से आनंद में वृद्धि होगी। सफलता मिल सकती है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »