19 Apr 2024, 01:12:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

कन्या राशि के जातकों का शनिवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 19 2019 1:35AM | Updated Date: Oct 19 2019 1:36AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आप किसी करीबी को कोई सलाह देंगे और वह इसे बहुत कृतज्ञता के साथ स्वीकार करेगा। आप आज बहुत अच्छे और नरम मूड में हैं, आज का दिन अपने पुराने दोस्तों से सम्पर्क स्थापित करने के लिए बहुत अच्छा है। अपने किसी पुराने स्कूल के दोस्त से फोन पर बाते क्र लें, आपको बहुत अच्छा लगेगा। पिछले मतभेदों को भुलाकर आगे बढने के लिए भी अच्छा समय है। आज पेट से जुडी दिक्कतों के कारण आप थोडा डाउन महसूस कर सकते हैं,हालाँकि दिक्कत कोई बड़ी नही है। आज पानी और एनी ठंडे पेय पीते हुए सावधान रहें क्योंकि इनसे आपको पानी से होने वाला संक्रमन हो सकता है। यह सुझाव भी आपके लिए है कि आज आप बाहर के खाने और अस्वास्थ्यकर भोजन से बचें, नही तो संक्रमण की चपेट में आ सकते हैं।

आप आज किसी ऐसे से मिल सकते हैं जो इतना परफेक्ट है की यकीन ही न हो। लेकिन अपनी किस्मत पर भरोसा रखें, आप सही आदमी से मिले हैं। यहाँ तक कि अगर आपका दिमाग कहे कि ऐसा नही हो सकता तो भी आज आप अपने दिल की सुन और मान सकते हैं। इस बार, रोमांटिक लाइफ वैसी ही होगी जैसी आप चाहते हैं। एक सार्थक रिश्ता बनाने के इस मौके को हाथ से न जाने दें। जिस महत्वपूर्ण कार्य के लिए आपने नींव बिछाने का कार्य किया था उसका फल आज से आपको मिलने लगेगा। हालांकि कुछ महत्वपूर्ण संकेतो को आप शायद न देख पाओ और निराशा और आलसीपन आप में विकसित हो सकता है। अगर आप अपने प्रयासों में कमी लाएंगे तो आपकी सारी की गई मेहनत पर पानी फिर सकता है, इसलिए जरुरी है की आप अपने प्रयासों को मजबूती से करना जारी रखे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »