19 Apr 2024, 23:33:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

इस राशि के लोगों के जीवन में आएंगे बड़े बदलाव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 17 2019 3:56PM | Updated Date: Oct 17 2019 3:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेष 
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आज विचारों की अस्थिरता आपको उलझन पूर्ण परिस्थिति में डालेगी। नौकरी-व्यवसाय के क्षेत्र में स्पर्धा युक्त वातावरण रहेगा, जिसमें से बाहर आने का प्रयत्न कामयाब साबित होगा। 
 
वृष राशि 
बड़े-बुजुर्ग का आशीर्वाद आपके कार्य को बनाने में आपकी सहायता करेगा। किसी अपने का सहयोग आपको सुखद अनुभव कराने वाला होगा। कार्य को गंभीरता से न करना गलतियों का कारण बन सकता है।
 
मिथुन
मीडिया से जुड़े लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना दिख रही है। जिन लोगों की पहले से बात चल रही है, उनको आज शुभ समाचार प्राप्त होगा। दूसरों की अपनी क्षमता से अधिक भलाई न करें, अन्यथा नुकसान हो सकता है।
 
कर्क 
आज का दिन आपके अनुकूल नहीं रहेगा। आज आपके शरीर और मन में बेचैनी रहेगी तथा अस्वस्थता का अनुभव होगा। मन की संदिग्धता और दुविधा आपकी निर्णय शक्ति को कसौटी के शिखर पर चढ़ाएंगे। विशेष रूप से परिवारजनों के साथ मनमुटाव का प्रसंग बनने से मन में
उदासी बढ़ेगी। 
 
सिंह 
आपके लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आज आपको विविध लाभ मिलने की संभावना है। ऐसे समय में मन का ढीलापन आपको लाभ से वंचित न कर दे, इसका ख्याल रखना पड़ेगा। मित्रमंडल एवं स्त्री वर्ग और बुजुर्गों से लाभ होगा। 
 
कन्या
कपड़े के व्यापारियों को लाभ मिलने की प्रबल संभावना है, घर से निकलने से पहले श्रीलक्ष्मी का ध्यान कर के निकलें। किसी बीमारी को छोटा न समझे, भविष्य में बड़ा रूप ले सकता है।
 
तुला 
रुढ़िवादी विचारों को पीछे छोड़ना होगा, बच्चों के साथ उनके दोस्तों सा व्यवहार करना होगा, इससे बच्चों संस्कारी बनेंगे। किसी लम्बी यात्रा के लिए जा रहे हैं, तो अपने पेडिंग कार्य किसी को सौंप कर जाएं, नहीं तो यात्रा डिस्टर्ब हो सकती है।
 
वृश्चिक
गुरु का मार्गदर्शन और स्नेह आपको मिलेगा। सत्संग में जाने का मौका मिले तो उसे हाथ से जाने न दें। जो बच्चे अत्यधिक मोबाइल का प्रयोग करते हैं, उनके अभिभावकों को इस ओर ध्यान देना चाहिए।
 
धनु 
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। बौद्धिक, तार्किक, विचार-विनिमय और लेखन कार्य के लिए आज शुभ दिन है। मनोरंजन, प्रवास, मित्रों के साथ मिलन-मुलाकात, सुंदर भोजन और वस्त्र-परिधान, विपरीत लिंगीय पात्रों के साथ की निकटता आज के दिन को आनंदित और
रोमांचित बनाएगा। 

मकर
आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। आज आपके व्यापार-धंधे का विकास होगा। आर्थिक रूप से लाभदायक दिन होने से पैसे की लेन-देन में सरलता रहेगी। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। कार्यकर्ता तथा अधीनस्थ लोगों का सहयोग मिलेगा। 
 
कुंभ
आज का दिन आपके प्रतिकूल रहने के आसार हैं। आज आप संतानों और अपने स्वास्थ्य के सम्बंध में चिंतित रहेंगे। अपच, पेट-दर्द से परेशान होंगे। विचारों में तेजी से परिवर्तन मानसिक स्थिरता में खलल पहुंचाएगी। इसलिए सतर्क रहना होगा। 
 
मीन 
आपके लिए आज का दिन संकटों का आमंत्रण देने वाला रहेगा। इसलिए सतर्कता बहुत जरूरी है। शारीरिक-मानसिक भय बना रहेगा। कुटुंबीजनों के साथ वाद-विवाद होगा। माताजी का स्वास्थ्य खराब होगा। अनचाही घटनाओं से आपके उत्साह में कमी आएगी। अनिद्रा से परेशान रहेंगे। धन और कीर्ति की हानि हो सकती है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »