29 Mar 2024, 12:46:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

आज करवाचौथ की सामग्री में जरूर होनी चाहिए ये 36 चीजें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 17 2019 11:23AM | Updated Date: Oct 17 2019 11:23AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए सर्वाधिक महत्‍वपूर्ण होता है और इस व्रत का महिलाओं को साल भर इंतजार रहता है। पति के प्रति प्रेम की आत्मिक अभिव्यक्ति के लिए किया जाने वाला करवा चौथ का व्रत पिया की दीर्घायु के लिए किया जाता है। व्रत पति की लंबी उम्र के लिए है, इसलिए पूजन में किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए।
 
 इसलिए हम बता रहे हैं, पूजन सामग्री की सूची जो इस व्रत व पूजन में उपयोग होती हैं। कुल मिलाकर ऐसी 36 चीजें हैं, जो इस व्रत की शुरूआत से लेकर व्रत खोलने तक उपयोग में आती हैं। पढ़कर एक बार मिलान जरूर करें, कि आपके पास कोई सामग्री कम तो नहीं है। और अगर है, तो उसे अपनी सूची में जल्दी से शामिल कर लिजिए -
 
करवा चौथ के लिए पूजन सामग्री की सूची
1. चंदन
2. शहद
3. अगरबत्ती
4. पुष्प
5. कच्चा दूध
6. शकर
7. शुद्ध घी
8. दही
9. मिठाई
10. गंगाजल
11. कुंकुम
12. अक्षत (चावल
13. सिंदूर
14. मेहंदी
15. महावर
16. कंघा
17. बिंदी
18. चुनरी
19. चूड़ी
20. बिछुआ
21. मिट्टी का टोंटीदार करवा व ढक्कन
22. दीपक
23. रुई
24. कपूर
25. गेहूं
26. शकर का बूरा
27. हल्दी
28. पानी का लोटा
29. गौरी बनाने के लिए पीली मिट्टी
30. लकड़ी का आसन
31. चलनी
32. आठ पूरियों की अठावरी
33. हलुआ
34. दक्षिणा के लिए पैसे
35. कथा की पुस्तक
36. पूजा का पाना।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »