29 Mar 2024, 10:38:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

कर्क राशि के जातको का गुरुवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 17 2019 2:40AM | Updated Date: Oct 17 2019 2:42AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज आपके लिए अच्छा दिन है। आपका सुंदर व्यक्तित्व दूसरों को आकर्षित करेगा।आज आप कुछ भी करें, सफलता मिलेगी। आप काफी लोकप्रिय हैं। आप सृजनात्मक भी हैं और नम्र भी, आपके इन्ही गुणों ने आपको इस मुकाम पर पहुंचाया है। चालाकी और अभिमान को आने दिये बिना इसी रास्ते पर चलते रहें। आपने अपना वजन कम करने सम्बन्धी एक बहुत बड़ा लक्ष्य निर्धारित किया है। आज आपको इसके लिए अतिरिक्त प्रयास करने होंगे। शायद कोई आपको चोकलेट देगा या आपके पसंदीदा जंक फ़ूड के लिए आमंत्रित करेगा, लेकिन आप आसानी से इस लालच से बहर निकल पायेंगे और अगर आप एक बार ऐसा करने में कामयाब हो गए तो बहुत जल्द अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर लेंगे। 

आपको अपने साथी की शारीरिक या भावनात्मक रूप से चाह है जो की आपसे दूर है। शारीरिक दूरी को पाटना मुश्किल है पर भावनात्मक तौर पर आप आसानी से अपने साथी के साथ जुड़ सकते है। अपने अहंकार को दूर रखे और पहला कदम उठाएं। आपको ये जानकर आश्चर्य होगा की आपका साथी भी उसी अनुपात में अपनी भावनाओ को व्यक्त कर रहा है। इस अदृश्य दीवार को तोड़ कर आगे बढे। आप ने हमेशा अपना कार्य भकूबी के साथ किया है और आज आप अपने वरिष्ठ अधिकारियों का समर्थन और अनुमोदन भी जीतेंगे। आपकी ईमानदारी, रचनात्मकता और काम के प्रति समर्पण देखा जायेगा और आपको इसका पुरस्कार, फल या उपहार भी मिलेगा। आज का दिन अपने कार्य से संबंधित प्रतिबद्धताओं का पूरा करने में व्यस्त रहेगा, लेकिन फिर भी आप खुश और ऊर्जावान महसूस करेंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »