29 Mar 2024, 07:39:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

मंगल के घर में पहुंचा चंद्रमा - इन राशियों का होगा कल्‍याण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 15 2019 3:47PM | Updated Date: Oct 15 2019 4:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेष 
आज आपका मन विचलित रहेगा लेकिन परिवार का साथ परेशानियों को कम करेगा। आज आप अपने साथी के साथ अच्छा व्यवहार करें और क्रोध को नियंत्रण में रखें। इसी के साथ आज आपको पुत्र का सहयोग मिलेगा और आज नए लव रिलेशन बन सकते है।
 
वृषभ
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। निवेश में लाभ मिलेगा। पूराने मित्रों से मुलाकात होगी। छात्रों को परीक्षा में सफलता मिलेगी। 
 
मिथुन
आज आप अपने लव पार्टनर की तरफ आकर्षित रहेंगे। इसी के साथ आज आप चाहे तो एक साथ हसीन शाम गुजार सकते है। आज आपके लिए कोई शुभ संदेश आ सकता है कोई नया काम शुरू करना हो तो कर दें। 
 
कर्क 
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन थकान भरा रहेगा, किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। इसके साथ ही धन हानी हो सकती है। छात्रों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। 
 
सिंह 
आज विवाह के प्रस्ताव को ठुकराएं नहीं पहले जांच लें और यह विवाह आपके जीवन में तरक्की एवं खुशियां ला सकता है। आज आपके लिए दिन अनुकूल तो है लेकिन केवल प्रेम में बाकी जगह आपको नुकसान हो सकते हैं। 
 
कन्या
कन्या राशि के जातक किसी अन्य के पचड़े में न पड़े और न ही किसी अन्य विवाद में पड़े। वरना आप किसी की मुसीबत में पड़ सकते हैं। साथ ही इस राशि के लोग धैर्य बनाए रखें और संयम से काम लें।
 
तुला 
आज जिन युवक युवतियों का ब्रेकअप हो चुका है या अकेले है, साथी की तलाश है तो उनके लिए दिन खुशियां लाएगा। आज आप रोमांटिक होकर अपने लव पार्टनर को प्रपोज करेंगे। आज आपका दिन सभी कामों के लिए अनुकूल है।
 
वृश्चिक 
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन अत्यंत शुभ रहेगा।  मकर राशि वाले कारोबारियों को भी लाभ होगा। उनके काम में बढ़ोत्तरी होगी। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है।
 
धनु
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम आसानी से निपटेंगे। छात्रों को सफलता मिलेगी। धनलाभ हो सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे।  
 
मकर
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन थकान भरा रहेगा। आप अपने दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं। परिवारवालों के साथ समय बिताएंगे। 
 
कुंभ
कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन शुभ रहेगा। आज आप पुराने दोस्तों के साथ मुलाकात कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में बड़े अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। 
मीन 
मीन के राशि के जातकों के लिए आज का दिन समान्य रहेगा। आज आपके ऑफिस में सहयोगियों के साथ अनबन हो सकती है। परिवारवालों के साथ आज का दिन शानदार बितेगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »