29 Mar 2024, 13:30:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

कन्या राशि के जातको का मंगलवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 15 2019 1:49AM | Updated Date: Oct 15 2019 1:51AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

स्थितियां और घटनाएं इस प्रकार बदलेंगे कि आपको पहले से सोच समझकर लिया गया एक फैसला बदलना पड़ सकता है। आपको जीवन में आने वाली चीजों के प्रति अधिक जिम्मेदार रवैया अपनाना होगा। आप अपने पहले तय किये गया कार्यक्रम के अनुसार नही चल पायेंगे क्योंकि आपको कुछ अप्रत्याशित घटनाओं के कारण अपना कार्यक्रम बदलना पड़ सकता है। इस अप्रत्याशित घटना के कारण आपके छोटी अवधि के लगभग सभी कार्य प्रभावित होंगें। आज आपको अपनी किसी स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या के लिए किसी विशेषज्ञ की सलाह की जरुरत पड़ सकती है। लेकिन अब अगर आप सेहत सम्बन्धी उनकी सलाह पर अमल नही करेंगे तो आपको गंभीर स्थिति का सामना करना पड़ सकता है, स्वास्थ्य की उपेक्षा न करें। छोटी से छोटी तकलीफ की भी जांच कराएं। अगर आप ध्यान रखेंगे तो आप फिट भी रह पायेंगे और तकलीफों से भी बच पायेंगे।

आज आप और आपके पार्टनर दोनों ही के पास नए आईडिया हैं। आप एक साथ या तो अपने ऑफिस या घर पर ही अपने करीबियों के लिए छोटी सी पार्टी रख सकते हैं। यह दोनों ही चीजें समाज में आपके रुतबे को बढाएंगी और इससे आपको लोगों के साथ और बेहतर सम्बन्ध बनाने में मदद मिलेगी। केवल अपने शुभचिंतकों को ही न बुलाएँ, औरों को भी बुला सकते हैं। हालाँकि आपको अपने कार्य स्थल पर हास्य और आनंद लेने की कला आती है परन्तु अब आप पूरी तरह से अपने काम पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। आप आज एक गैर जरुरी कार्य में भी गंभीर मुद्रा में रहेंगे। एक सहयोगी की सुस्ती और लापरवाही के कारण आप उसका काम अपने लिए कर सकते है। इसलिए आप पर कुछ अनुचित कार्य का दबाव आज बन सकता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »