20 Apr 2024, 00:01:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

सिंह राशि के जातको का मंगलवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 15 2019 1:49AM | Updated Date: Oct 15 2019 1:50AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज का दिन बदलाव के नाम रहेगा। आपकी मुलाकात ऐसी किसी आदमी से हो सकती है जो आपके जीवन में महत्वपूर्ण बदलावों का या तो खुद कारण बनेगा या बदलाव लाने वाले लोगों से मुलाकात का माध्यम बनेगा। हालाँकि, सभी बदलाव आपके लिए अच्छे नही रहेंगे। इससे पहले कि आप बदलाव को स्वीकार कर आगे बढ़े, आपको यह भी देखना होगा कि क्या यह बदलाव आपके लिए आने वाले समय में लाभकारी साबित होंगे आज आप ऊर्जा से भरे और बिलकुल तनावरहित महसूस कर रहे हैं। आप अपने आसपास सबसे अलग दिखेंगे और लोग आपका सकारात्मकता और जोश से भरा हुआ व्यवहार खूब नोट करेंगे। सक्रिय दिमाग के साथ साथ, आज आपका शरीर भी खूब स्वस्थ है। खेलों से जुड़े और एथलीटो के लिए आज का दिन ख़ास है क्योंकि सफलता की संभावनाएं काफी अधिक हैं।

जो अभी अकेले हैं, उनके जीवन में एक नए सम्बन्ध की आहट सुनाई दे रही है लेकिन अहम् और दूर की न सोच पाने के चलते इस रिश्ते के आगे बढ़ने में दिक्कतें आ सकती हैं। इसके कारण आपके वर्तमान सम्बन्ध में भी परेशानियां आ सकती हैं। आपको एक कदम पीछे हटकर अपने पार्टनर को थोड़ी अधिक आजादी देनी ही चाहिए क्योंकि आप पिछले कुछ समय से उनके निजी दायरे में ज्यादा ही दखलंदाजी कर रहें हैं। आज के दिन जो लोग सार्वजनिक क्षेत्र में कार्य करते है उन्हें आगे बढ़ने के अच्छे अवसर एवं पदोन्नति मिल सकती है। अगर आपने सार्वजनिक क्षेत्र में नौकरी के लिए आवदेन किया हुआ है तो आपको शुभ सन्देश मिल सकता है। ये समय किसी दूसरी नौकरी जैसे की प्रशासनिक कार्यो के आवेदन के लिए भी अछा है अगर आप अपनी वर्तमान नौकरी से खुश नहीं है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »