20 Apr 2024, 01:06:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

कर्क राशि के जातको का सोमवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 14 2019 3:15AM | Updated Date: Oct 14 2019 3:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

संबंधों में उलझन, दोहरे अर्थों वाली बातचीत तथा गलतफहमियां आज पूरे दिन आप पर हावी रहेंगी। लेकिन इससे किसी नुक्सान की बजाय मनोरंजन की उम्मीद ज्यादा है। इसीलिए इनके बारे में चिंता करने की बजाय अपने मूड को हल्का फुल्का रखें और हो रही घटनायों का आनंद उठायें। यदि आप ऐसा करेंगे तो दिन बहुत खुशगवार गुजरेगा। अपने स्वास्थ्य की अतिरिक्त देखभाल करने का समय है।  आपके अपनी समस्याओं के प्रति लापरवाह रहने से वे गायब नही हो जायेंगी बल्कि समय के साथ साथ और गंभीर रूप धारण करती जायेंगी। हालाँकि समय पर उनसे बचने के उपाय करके आप काफी हद तक सचमुच उनसे बच सकते हैं। आपको अपने करीबियों के सामान्य स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना चाहिए। आपको किसी करीबी से संक्रमण की भी आशंका हैं।  

आपको अपने पार्टनर को बिना कोई शर्त प्यार और समर्थन देना होगा। आपको कुछ ऐसी चीज के बारे में पता चल सकता है जो आपको नुक्सान पहुंचा सकती है लेकिन आपको अपनी प्राथमिकताएं ध्यान में रखते हुए पार्टनर के साथ सहानुभूति से पेश आना होगा। आप पायेंगे कि इससे आपका रिश्ता मजबूत हुआ है। अपने पार्टनर को जांचने में कठोर न बनें बल्कि आपके रिश्ते में इस तूफानी समय से निकलने के लिए आपको समझदारी से काम लेना होगा जिसमें उनकी बात प्यार से सुनना भी शामिल है। आपका मन अभी आनंद और प्रेम की तरफ भाग रहा है, हालाँकि इसके विपरीत आपका मन हमेशा कार्यो में उलझा रहता है। लेकिन यह ठीक है, काम से एक दिन की छुट्टी ले और अपने दिन का आनंद लें।  ज्यादा चिंता न करे, क्योकि आपको आनंद लेने और कार्य करने की सीमा ज्ञात है। कार्यस्थल पर प्रबंधन आपके काम से बहुत प्रभावित है और आपको पदोन्नति भी मिल सकती है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »