29 Mar 2024, 02:26:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

वृषभ राशि के जातको का सोमवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 14 2019 3:14AM | Updated Date: Oct 14 2019 3:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जब भी कोई फैसला लेना होता है, आप दिल और दिमाग के बीच उलझ जाते हैं। यही उलझान है, अपने मन की आवाज सुनें, इससे आप सही फैसले ले पायेंगे। आपके परिजनों और करीबियों को आपके साथ की जरुरत है। उनके साथ अच्छा समय बिताएं। यात्रा की योजना बनाने के लिए अच्छा समय है। अगले सप्ताह यात्रा कर सकते हैं। आपकी सेहत काफी अच्छी लग रही है। आज अपना मनपसंद खाना खाकर आनंद लें। शराब पीकर गाडी चलाने से बचें।  कोई अप्रत्याशित तथा अचानक नुक्सान हो सकता है। आज कहीं यात्रा करना सुरक्षित नही होगा। विशेषकर, जो लोग इसी प्रकार के कामों या नौकरी में हैं, बहुत अधिक सावधान रहें।  

आप सामने वाले को अपनी हंसी मजाक से प्रभावित करना चाह रहे हो लेकिन या तो वह आपसे प्रभावित नही होगा या फिर आप पर यह बात जाहिर नही होने देगा। शायद आपको उस पर प्रभाव जमाने के लिए कोई और तरीका ढूँढना पड़ेगा। जिसे आप किसी का दिल जीतने का सबसे अच्छा तरीका समझते हैं,हो सकता है सामने वाले को पसंद न आये, इसीलिए जरुरत पड़ने पर उसमें बदलाव लाने के लिए तैयार रहें। ग्रहों की स्थिति में परिवर्तन के कारण, एक नई ऊर्जा का संचार आप में हो सकता है। आप जीवंत महसूस करेंगे। आप में अधिक से अधिक काम लेने की इच्छा आप में प्रबल होगी और तब भी आप खुश रहेंगे। इससे पता चलता है की चीज़े सकारात्मक दिशा में आगे भड़ रही है। लेकिन इस उत्साह में, अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करे। एक स्वस्थ मन एक स्वस्थ शरीर में रहता है।  
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »