29 Mar 2024, 20:02:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

भोलेबाबा की कृपा से इन 5 राशियों का जीवन होगा खुशहाल, होगा धनलाभ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 14 2019 2:49AM | Updated Date: Oct 14 2019 2:49AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

व्यक्ति के जीवन के सफर में बहुत से मोड़ आते हैं। कभी उसको अपने जीवन में कठिन मार्ग का सामना करना पड़ता है तो कभी उसका जीवन सरलता पूर्वक व्यतीत होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जो भी उतार-चढ़ाव व्यक्ति के जीवन में आते हैं यह सभी ग्रहों की स्थिति पर निर्भर करती है। अगर किसी राशि में ग्रहों की स्थिति ठीक है तो उस राशि के व्यक्ति को शुभ परिणाम मिलते हैं। परंतु इनकी स्थिति ठीक ना होने की वजह से व्यक्ति को कठिन रास्तों से गुजरना पड़ता है अर्थात उसके जीवन में परेशानियां उत्पन्न होने लगती है।
 
मिथुन राशि: मिथुन राशि वाले लोगों के ऊपर भोले बाबा और मां पार्वती की कृपा दृष्टि बरसने वाली है जिसकी वजह से आपका आने वाला समय उत्तम रहने वाला है। आपको अपने जीवन में अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों को काफी प्रभावित करेंगे। आपकी सेहत में सुधार आएगा। जीवन साथी से चल रहे मतभेद दूर हो सकते हैं। आपको अपने व्यापार में अच्छा मुनाफा मिल सकता है। घर परिवार की जरूरतों को आप समय पर पूरा कर सकते हैं। अचानक आपको लाभ के अवसर हाथ लग सकते हैं।
 
कर्क राशि: कर्क राशि वाले लोगों का आने वाला समय बेहतर रहने वाला है। भोले बाबा और मां पार्वती की कृपा से आपके द्वारा बनाई गई योजनाएं सफल होंगी। व्यापारिक क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। किसी यात्रा के दौरान आपको उत्तम फल की प्राप्ति हो सकती है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। संतान की तरफ से सुख की प्राप्ति हो सकती है। आपका मन कामकाज में लगेगा। भाग्य आपका पूरा साथ देगा।

तुला राशि: तुला राशि वाले लोगों को भोले बाबा और मां पार्वती की कृपा से किसी प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्रों को सफलता मिलेगी। कोर्ट कचहरी का मामला आपके पक्ष में आ सकता है। आपको अपने करियर में वांछित परिणाम मिलने की संभावना बन रही है। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपके कार्य की प्रशंसा हो सकती है। कारोबार से संबंधित किसी छोटी मोटी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपकी लव लाइफ में सुधार आएगा। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वाले लोगों को भोले बाबा और मां पार्वती के आशीर्वाद से कोई शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं। कार्यस्थल में वरिष्ठ अधिकारी और सहयोगी की मदद से आप अपने महत्वपूर्ण कार्य पूरे कर सकते हैं। वाहन सुख प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आप किसी यादगार यात्रा पर जा सकते हैं। घर परिवार में ढेरों खुशियां आएंगीं। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।

कुंभ राशि: कुंभ राशि वाले लोगों को भोले बाबा और मां पार्वती की कृपा से कार्यस्थल में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आप अपने व्यापार में लगातार प्रगति हासिल करेंगे। आपकी आमदनी बढ़ सकती है। आमदनी के कई स्रोत प्राप्त होंगे। घर परिवार के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। भाई बहनों के सहयोग से आपको लाभ मिल सकता है। स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं से छुटकारा प्राप्त होगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »