28 Mar 2024, 16:12:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

इस राशि के लोगों के जीवन में आएंगे बड़े बदलाव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 13 2019 11:52AM | Updated Date: Oct 13 2019 6:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेष
आज अपने गुस्से पर काबू रखने की कोशिश करें। कोई भी कार्य या संबंध बिगड़ने के पीछे ये गुस्से निमित्त बन सकते हैं। शरीर में स्फूर्ति का अभाव रहेगा। मानसिक अस्वस्थता की स्थिति में मन कोई कार्य करने के लिए प्रेरित नहीं होगा। किसी धार्मिक या मांगलिक प्रसंग में आपकी उपस्थिति रहेगी। तीर्थ यात्रा पर जाना हो सकता है। नौकरी व्यवसाय के स्थान पर तथा परिवार में मनमुटाव होगा।
 
वृषभ
वृष राशि के लोगों के लिए आज का दिन कुछ खास नहीं रहेगा। कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। पारिवारिक विवाद से चिंतित रहेंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। व्यापार में लाभ के योग बने रहेंगे। सेहत में सुधार होगा।
 
मिथुन 
आज का दिन व्यवसाय करने वालों के लिए प्रचार-प्रसार की प्लानिंग का है। सही जगह धन व्यय करना होगा। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है।
 
कर्क 
आज आप ऑफिस के काम से थकान महसूस करने लगेंगे। मन में असंतोष और बेचैनी बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ तीखी बहस हो सकती है। विवादों को टालना बेहतर है। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहेगा। स्टूडेंट्स को को मेहनत अधिक करनी होगी।
 
सिंह 
आज परिवार में मनमुटाव का वातावरण रहेगा। कुटुंबीजनों के साथ मनमुटाव के अवसर आएंगे। मां का स्वास्थ्य खराब होगा। पुरानी समस्याओं का समाधान निकल सकता है। संवादहीनता रखने के बजाए वार्ता जारी रखें। स्वार्थी लोग आपको ठग सकते हैं।
 
कन्या
आज के दिन हर एक कार्य में प्रतिकूलता का अनुभव करेंगे। स्वास्थ्य खराब होगा। मन चिंताग्रस्त रहेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ अनबन होने से कुटुंब में अशांति रहेगी। सार्वजनिक रूप से मानहानि होने की संभावना रहेगी। पानी से भय रहेगा, इसलिए जलाशय के पास दुःसाहस न करें। स्थायी संपत्ति, वाहन आदि के कागज पर हस्ताक्षर करने से पहले विचार करने की आवश्यकता है।
 
तुला
आज के दिन आपकी मानसिक स्थिति दुविधापूर्ण रहेगी। जिससे महत्वपूर्ण निर्णय न लेने की सलाह है। नए कार्य का प्रारंभ न करें। वाणी पर संयम रखने से परिवारजनों के साथ वाद-विवाद नहीं होगा। अपनी जिद छोड़कर आपको समाधान करने पड़ेंगे। आर्थिक लाभ की संभावना है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृश्चिक 
परिवारजनों के साथ आज का दिन आमोद-प्रमोद में व्यतीत होगा। शारीरिक और मानसिक प्रसन्नता रहेगी। प्रिय व्यक्तियों के साथ मुलाकात सफल और आनंददायक रहेगी। कोई शुभ समाचार मिलेगा। मित्रों तथा स्नेहीजनों की तरफ से उपहार मिलने से आनंद अनुभव करेंगे। आनंददायक प्रवास होगा।
 
धनु 
आज का दिन कष्टदायक रहेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव होगा। स्वभाव में क्रोध और आवेश रहेगा। जिससे किसी के साथ उग्र तकरार का अवसर आ सकता है। स्वास्थ्य खराब होगा। वाणी और व्यवहार में संयम रखने की गणेशजी सलाह देते हैं। दुर्घटना से बचें।
 
मकर 
आज के लाभदायक दिन में आपके घर में किसी शुभ प्रसंग के आयोजन की संभावना है। किसी वस्तु की खरीदारी के लिए आज शुभ दिन है। शेयर-सट्टा की प्रवृत्तियों में धन लाभ होगा। मित्रों, सम्बंधियों के साथ की मुलाकात आनंदित करेगी। सामाजिक क्षेत्र में नौकरी-व्यवसाय में
लाभ मिलेगा।
 
कुंभ 
आज आप पर उच्च पदाधिकारी और बुजुर्ग वर्ग की भी कृपादृष्टि रहेगी। आपके सभी काम सरलता से सम्पन्न होते हुए प्रतीत होंगे। नौकरी-व्यवसाय के क्षेत्र में परिस्थिति अनुकूल रहेगी। आप मानसिक रूप से राहत महूस करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मान-सम्मान बढ़ेगा।
 
मीन 
आज आप तन-मन से थकान तथा बेचैनी का अनुभव करेंगे। संतान की समस्या आपको चिंतित करेगी। नौकरी में उच्च पदाधिकारियों के साथ वाद-विवाद होने से उनकी नाराजगी झेलनी पड़ेगी। प्रतिस्पर्द्धी सिर उठाएंगे, नकारात्मक विचारों से मन घिरा रहेगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »