अपने स्वतंत्र विचारों को अभिव्यक्त कर दें लेकिन आवाज को नीची रखें। पुरानी बातों में उलझे रहने के स्थान पर बदलाव के लिए जो कुछ जरूरी है उसपर फोकस करें। इस समय बेहतर यही होगा कि आप जिनके साथ रहते हैं उनके साथ विवादों में पड़ने की बजाय विवादों से दूर ही रहें। आपको आज अपने ऑफिस के काम के कारण बिना बात की चिंता और तनाव रहेगा। आपको यह समझने कि जरुरत है कि आप हर किसी को खुश नही रख सकते, ऐसा करने कि कोशिश से आप व्यर्थ का तनाव ही मोल लेंगे जिससे आपकी सेहत प्रभावित होगी। इन सब चीजों के स्थान पर आपको काम से छुट्टी लेकर आराम करने की जरुरत है, जिससे आपकी ऊर्जा बनी रहे। आपको अपने मानसिक तनाव को दूर करने के लिए कुछ राहत पहुँचाने वाले व्यायाम करने चाहिए।
आज आप थोड़े चिड़चिड़ी मुद्रा में रहेंगे और हो सकता है, आप अपनी भड़ास अपने साथी पर निकाले। आपको इस चीज़ का एहसास होगा की आप का व्यव्हार अनुचित था पर आपके लिए ये चुनौतीपूर्ण होगा की आप उस दोष को न मढे, जिसमे आपके साथी का कोई कसूर नहीं है। अपने व्यव्हार को नियंत्रित करना आपके लिए महत्वपूर्ण है। अगर आप ऐसा कर पाने में असमर्थ है तो कुछ समय के लिए अपने साथी से दूर हो जाएं नहीं तो आपके रिश्ते का अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा। आज का दिन एक नए व्यापार उद्यम को लगाने का समय है। काफी समय से बात आपके मन में थी परन्तु उसे उपयोगिता में नहीं ला पा रहे थे लेकिन आज का दिन इसको पूरा करने का दिन है। आपको कई नए अवसर मिलेंगे और सब वैध एवं असली होंगे। अगर आप विवेकपूर्ण तरीके से निर्णय लेंगे तो जो भी मुश्किलें आ रही थी वे धीरे धीरे लुप्त होती चली जाएंगी।