लाइफ में हम कितने भी अच्छे बनकर रह ले, लेकिन दुसरे लोगो का कोई भरोसा नहीं होता हैं। कब कौन आपका दुश्मन बन जाए या उसे आप से जलन होने लगे कुछ कहा नहीं जा सकता हैं। कई बार ये लोग आपको नीचा दिखाने या आपका नुकसान करने की भी पूर्ण कोशिश करते हैं। ऐसे में आपको इनसे सुरक्षा की जरूरत होती हैं। ये काम शनिदेव से बेहतर कोई नहीं कर सकता हैं। शनिदेव को जो व्यक्ति एक बार प्रसन्न कर लेता हैं उसे कोई टेंशन लेने की जरूरत नहीं होती हैं। उसके जीवन से दुःख दर्द अपने आप ही छटने लगते हैं। ऐसे में आज हम आपको 5 ऐसे काम बताने जा रहे हैं जो यदि आप शनिवार के दिन शनिदेव के लिए करे तो आपको बहुत सारे लाभ होंगे। इसके बाद कोई आपको दुःख नहीं पहुंचा पाएगा।
पहला काम – सरसों का तेल चढ़ाए शनिवार के दिन शनि मंदिर जाए और शनिदेव का सरसों के तेल से अभिषेक करे। इस दौरान थोड़ा सा तेल ऊँगली से अपने कंठ पर भी लगा ले। ऐसा करने से शनिदेव हमेशा आपकी सुरक्षा करेंगे। साथ ही आपकी वाणी में इतनी बुद्धिमता आ जाएगी कि आप सिर्फ बातों से ही अपनी आदि से ज्यादा समस्या सुलझा लोगे।
दूसरा काम – काला धागा शनिवार को शनिदेव के सामने काला धागा रखे। अब उनकी पूजा पाठ करे और आरती भी करे। आरती समाप्त होने पर पहली आरती शानिजी को दे और दूसरी उनके सामने रखे काले धागे को दे। इसके बाद इस काले धागे को शनिदेव का नाम लेते हुए सीधे हाथ की कलाई पर बाँध ले। लड़कियां इसे उलटे हाथ में बांधे। ये धागा आपकी हर दुर्घटना या मुसीबत से रक्षा करेगा। साथ ही इससे आपका स्वास्थ भी सही रहेगा।
तीसरा काम – घोड़े की नाल शनिदेव की पूजा के पश्चात घर, ऑफिस या दूकान में घोड़े की नाल लगाना बहुत लाभकारी होता हैं। ये आपकी बुरी नजर वालो से रक्षा करती हैं। आपके कितने भी दुश्मन क्यों ना हो ये घोड़े की नाल आपके घर पर आंच तक नहीं आने देगी।