20 Apr 2024, 00:43:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

आज होगा राशि परिवर्तन और शनिवार को चमकेगी इन राशियों की किस्‍मत, जानें अपनी राशि

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 11 2019 9:03AM | Updated Date: Oct 11 2019 9:03AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

 ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आज से शुक्र उल्टी चाल चलेंगे। शुक्र की उल्टी चाल मालामाल कर सकती हैं।  शुक्र का सीधा प्रभाव मनुष्य के स्वभाव और आत्मविश्वास पर पड़ता है। जीवन में होने वाले सभी बड़े बदलाव बेहद खास होंगे। आपके जीवन में खुशियां का संचार हो सकता है। लंबे समय से चल रही परेशानियों से छुटकारा मिलने वाला है। आपका शुभ समय शुरू हो जाएगा। शुक्रवार के दिन हो रहे राशि परिवर्तन में इन राशि के जातकों को कोई बहुत बड़ी खुशखबरी मिल सकती है और शनिवार को इन 6 राशियों की किस्मत हीरे-मोती की तरह चमकेगी, इन राशि के लोगों के जीवन में धन वृद्धि और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं। तो चलिए जानते हैं उन 6 भाग्यशाली राशियां मेष, मिथुन, सिंह, तुला, कन्या और कुंभ राशि के लोग रहेंगे । आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य सफलतापूर्वक पूरा हो सकता है। आपके लिए आने वाला समय बेहद ही शुभ रहने वाला है। करियर के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। संतान की ओर से आपको शुभ समाचार मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं। जमीन जायदाद और प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में धन लाभ मिल सकता है। बेरोजगार जातकों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। व्यापारिक क्षेत्र में आपको अच्छी सफलता प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। आप अधिक धन कमाने में सफलता हासिल करेंगे। आप जीवन साथी के साथ कहीं घूमने फिरने का प्लान बना सकते हैं। अविवाहित व्यक्तियों को शादी या लव के प्रपोजल मिलने की संभावना बन रही है। आपके रुके हुए कार्य सफलतापूर्वक पूरे होंगे। शनिदेव की कृपा से आपके जीवन में चल रही सभी समस्याओं का अंत होगा। मानसिक तनाव से छुटकारा मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आने वाली सभी बाधाएं दूर होंगी। माता-पिता की सेहत अच्छी बनी रहेगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »