29 Mar 2024, 05:51:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

तुला राशि के जातकों का शुक्रवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 11 2019 12:51AM | Updated Date: Oct 11 2019 12:51AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

यह सोचने और जानने के लिए कि आप अपने जीवन से क्या चाहते हैं,कुछ देर एकांत में बैठें। पिछले कई दिन काफी व्यस्त रहे हैं। इसीलिए आपको अपने उद्देश्यों का फिर से मूल्यांकन करना है और यह भी देखना है की आपके काम किस प्रकार आपके जीवन और संबंधों को प्रभावित कर रहे हैं। यात्रा संभावित है ,हालाँकि हमारा सुझाव यह है कि किसी रोमांचक ताबड़तोड़ यात्रा के स्थान पर शांतिपूर्वक अपनी छुट्टियाँ बिताएं। आप अपने स्वास्थ्य को लेकर अधिकतर लापरवाह ही रहते हैं लेकिन आज आप असामान्य रूप से अपने स्वास्थ्य और फिटनेस कार्यक्रम में रुचि लेंगे।आप कोई शारीरिक गतिविधि वाली क्लास ज्वाइन कर सकते हैं।
 
आप अपने खाने में भी बदलाव लायेंगे .आप अधिक स्वास्थ्यकर विकल्प चुनेंगे। अब से आप काम या पार्टी जो भी करें,आप अपनी सेहत का पूरा ख्याल रखने के मूड में हैं। आपके रिश्ते में हाल-फिहाल काफी उलझनें रही हैं और आप अपने पार्टनर के इशारे या जो वह आपको समझाना चाह रहे हैं वह नही समझ पाए हैं। आज आपको अपने पार्टनर के बारे में कोई ऐसी सूचना मिलेगी जिससे आपको स्थिति को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। आप इसके आधार पर कोई निर्णयात्मक कदम भी उठा सकते हैं लेकिन ऐसा करते हुए भी शांति बनाये रखें।
 
आपकी वित्तीय नियोजन और कड़ी मेहनत ने रंग दिखाया है। जो लोग पहले आप पर शक करते थे और आपके निर्णय से सहमत नहीं होते थे , वे आपके तर्क और दूरदर्शिता की आपकी शक्तियों से प्रभावित होंगे। वित्तीय सफलता की इस अवधि का आप आनंद लें। आज आप विलासिता से संभंधित वस्तुओ पर व्यय कर सकते है , जो आप लम्बे समय से करना चाह रहे थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »