25 Apr 2024, 09:27:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

कन्या राशि के जातकों का शुक्रवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 11 2019 12:50AM | Updated Date: Oct 11 2019 12:50AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आपका कोई करीबी शायद आपके कारण भावनात्मक उथल-पुथल के दायरे में है। आप एकदम से निष्कर्ष पर पहुच जाते हैं और इस बार भी आपने सही से समझे बिना ही इस व्यक्ति पर वफादार न होने का आरोप लगा दिया है। आपके लिए अच्छा यही होगा कि आप पहले शांति से बैठकर सही समय तक का इन्तजार करें और अच्छे से सोच लें। आज आपको यह अनुभव होगा कि खुश रहना काफी हद तक शारीरिक स्वास्थ्य पर निर्भर करता है और अगर आप अपनी सेहत के लिए हानिकारक आदतों में लगे रहे तो आप किसी भी चीज का आनंद नही ले पायेंगे।
 
आज का दिन उन बदलावों को दिनचर्या में शामिल करने के लिए बहुत अच्छा है जो आपको फिट रहने के लिए जरुरी हैं।इसीलिए आज ही उन्हें अपनाने का संकल्प लें। स्वस्थ आचार विचार और व्यव्हार रूपी स्वस्थ सीमायें आपके लिए आवश्यक हो गए हैं, लेकिन उनकी हदबंदी करना आपके लिए मुश्किल हो गया है। आपको अपने साथी के साथ बैठकर अपने संबंधों के विभिन्न आयामों के बारे में बात करनी चाहिए जिस कारण आप इतना असहज महसूस कर रहे हैं।
 
आज का दिन आदर्श रूप से इस कार्य के लिए अनुकूल है क्योंकि आपका साथी आपके विचारो को सुनेगा और खुलकर आप से बात करने को राजी होगा। आपके भावनात्मक व्यवहार की वजह से आपका कार्य गंभीर रूप से प्रभावित हो रहा है। आप इसके आदि हो चुके है और इस से छुटकारा पाने में आपको समय लगेगा। अपनी इस संवेदनशीलता का आसपास के अन्य लोगों के प्रति समानुभूतिक रहकर इसका लाभ आप उठा सकते है। खाली समय में अचल संपत्ति में निवेश के लायक जगह आप तलाश सकते है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »