18 Apr 2024, 18:16:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

वृषभ राशि के जातकों का शुक्रवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 11 2019 12:46AM | Updated Date: Oct 11 2019 12:46AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दिन के आगे बढने के साथ चिंता भी बढ़ेगी। लेकिन लक्ष्य प्राप्त करने तक हिम्मत ना छोड़ें।हारना या जीतना नही,आपके प्रयास सबसे अधिक महत्वपूर्ण हैं। आपने निरंतर प्रयास किये हैं ,लेकिन अभी इन्हें बनाये रखना होगा।समस्याओं की तह तक जाने की कोशिश करें ताकि इन्हें हमेशा के लिए ख़तम कर सकें। त्योहारों के इस मौसम में आपने खूब मजे किये हैं।अब आपके लिए अपने शरीर को कुछ हल्का करने का समय है ताकि आप फिर से उतने ही उर्जावान महसूस करें। कच्चे फल और सब्जियां अधिक खाएं। केफीन और अल्कोहल वाले पेय पदार्थों से दूर रहें। अपने भीतर उर्जा का अनुभव करें और सकारात्मकता का प्रसार करें।
 
साथ ही ,अपने परिजनों को भी स्वास्थ्य का ध्यान रखने को प्रेरित करें,उन्हें भी आपकी सहायता की आवश्यकता है। आज आपको चारों तरफ से रोमांटिक सम्बन्ध के अवसर मिलेंगे। लेकिन आपको अपना पार्टनर चुनने से पहले अपनी प्राथमिकताओं के बारे में सोच लेना चाहिए ताकि भविष्य में कोई समस्या न आये। अगर आपका पहले से कोई सम्बन्ध है तो आप इसे अगले स्तर पर ले जा सकते हैं। आपको पार्टनर फिलहाल आपको लेकर काफी पजेसिव और अन्तरंग अनुभव करेगा। अब आपकी प्रतिक्रिया से इस सम्बन्ध का आगे का रूख तय होगा। आप अपने कार्यो को करते हुए धैर्य रखते है , पर आज आप में अधिकार की भावना रहेगी।
 
आपको ये एहसास करने की जरूरत है की चीजे अपनी गति से आगे चलेंगी और ज्यादा पाने की चाह आपको पीछे की और धकेल सकती है। आपमें हमेशा धैर्य की भावना रही है और हमेशा से निर्धारित मार्ग की तरफ आप अग्रसर रहे है , आपको ये याद करने की जरूरत है की क्यों आप इस पथ पर आगे की और बढे थे और उसी पथ पर आगे बढ़ते रहे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »