29 Mar 2024, 18:04:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

आज इन राशियों पर है गुरु की कृपा - मिलेगी खुशखबरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 10 2019 12:25PM | Updated Date: Oct 10 2019 12:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेष
आज दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा।तरक्की के कई नये रास्ते नजर आएंगे। इस राशि के वकीलों के लिए आज का दिन बेहतरीन है। कोई जरूरी केस आपके पक्ष में रहेगा। विवाहितों के लिए भी आज का दिन बढ़िया है।जीवनसाथी संग धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं, जिससे दाम्पत्य संबंध में मधुरता बढ़ेगी। व्यावसायिक यात्रा भी सफल रहेगी। आज के दिन घर से निकलते समय बड़ों का आशीर्वाद लेकर निकलें, काम में सफलता जरूर मिलेगी।
 
वृष
आज पूरा दिन खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे। ऑफिस में कई दिनों से रूका हुआ काम समय पर पूरा कर लेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। कुछ लोग आपसे ज्यादा उम्मीद रख सकते हैं। आप उनकी उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। आज आपका कोई बड़ा काम पूरा होगा, जिससे आपके चेहरे पर प्रसन्नता बनी रहेगी। मिट्टी के बर्तन में चिड़ियों के लिए पानी रखें, रूके हुए काम पूरे होंगे।
 
मिथुन 
आज पूरा दिन खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे। ऑफिस में कई दिनों से रूका हुआ काम समय पर पूरा कर लेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा ।कुछ लोग आपसे ज्यादा उम्मीद रख सकते हैं। आप उनकी उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। आज आपका कोई बड़ा काम पूरा होगा, जिससे आपके चेहरे पर प्रसन्नता बनी रहेगी। मिट्टी के बर्तन में चिड़ियों के लिए पानी रखें, रूके हुए काम पूरे होंगे।
 
कर्क 
आज आप कहीं घूमने-फिरने का प्लान बना सकते हैं। आपको जीवनसाथी से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। इस राशि की महिलाएँ बाहर जाते समय अपना पर्स संभालकर रखें ।सेहत नरम-गरम रह सकती है। वाहन चलाते समय थोड़ी सावधानी बरतें। रेड लाइट जंप करने से बचें वरना तलान होने की आशंका है। जरूरत मंद को भोजन कराएँ, सभी दु:खों का निवारण होगा।
 
सिंह 
आज घर के बड़ों का आशीर्वाद लेकर बाहर निकलें। आपके लिए कारगर साबित होगा। ऑफिस में कुछ नयी जिम्मेदारियां आपके कंधों पर आ सकती है।स्टूडेंट्स को पढ़ाई में कड़ी मेहनत करनी होगी। शाम को घर आते समय किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपको अच्छा लगेगा।स्वास्थ्य आज थोड़ा मिला-जुला रहेगा, बेहतर होगा कि जंक फूड को एवॉयड करें। लेन-देन के मामलों में सतर्कता रखें। आज गायत्री मंत्र का जाप करें, दिन बेहतर होगा।
 
कन्या
आज का दिन आपके लिए बेहतरीन पल लेकर आयेगा। व्यापारी वर्ग को धन लाभ होगा। इस राशि के सिविल इंजीनियर्स के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है, उन्हें किसी बड़ी कंपनी से जॉब के लिए कॉल आ सकती है। अगर आप किसी मित्र से मिलने जा रहे हैं, तो उसके लिये कोई अच्छा-सा गिफ्ट लेकर जायें। दोस्ती में प्रसन्नता रहेगी। मॉर्निंग वॉक पर जरूर जाएं..सेहत के लिहाज से बढ़िया रहेगा। आज के दिन मंदिर में भगवान को इत्र अर्पित करें, सभी काम अच्छे से होंगे।
 
तुला
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। ऑफिस में आपकी परफॉरमेंस अच्छी रहेगी। किसी दूसरे के काम में बेवजह अपनी राय देने से बचें। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। क़ानूनी अड़चने सामने आ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति मिली-जुली रहेगी। अचानक गुस्से में कही गई बात से आपको नुकसान हो सकता है। बेहतर होगा अपने गुस्से को नियंत्रण में रखें ।आज बंदर को चना डालें,स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
 
वृश्चिक
आज का दिन यात्रा में बीतेगा ।ऑफिस के किसी काम से बाहर जाना पड़ सकता है, दिन अच्छे से बीतेगा। घर में किसी दूर के रिश्तेदार के आने से खुशी का माहौल बनेगा। आपके दोस्त भी घर पर आ सकते हैं। पार्टनर से पूरा सहयोग मिलेगा ।रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। अचानक धन लाभ का योग बन रहा है। आज गणेश जी को बेसन के लड्डू का भोग लगाएं, आपका दिन अच्छा रहेगा।
 
धनु 
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा ।किसी काम से दोस्त के घर जा सकते हैं। इस राशि के अविवाहित लोगों के लिए आज का दिन शुभ है, विवाह के अच्छे प्रस्ताव मिलेंगे। प्रेम-प्रसंग में भी सफलता निश्चित है। यात्रा के दौरान किसी प्रभावशाली व्यक्ति से संपर्क होगा।आपके काम समय से पूरे होंगे। माता-पिता का साथ बना रहेगा। आज जरूरतमंद को कुछ गिफ्ट करें, प्रेम संबंध अच्छे रहेंगे।
 
मकर 
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा ।इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है। आज किसी बात को लेकर पड़ोसी से अनबन हो सकती है, संभलकर बात करें। शाम को थकावट हो सकती है।आपके फालतू खर्चे बढ़ सकते हैं, जिससे आप थोड़े चिंतित रह सकते हैं। कार्यों की सफलता के लिये अधिक प्रयास करना पड़ सकता है।आज जरुरतमंद को वस्त्र दान करें, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
 
कुंभ
आज किस्मत आपके साथ कदम मिलाकर चलेगी ।अगर नया व्यापार शुरू करने की सोच रहे हैं, तो मुहूर्त देखर कर सकते हैं। धन लाभ के साथ खुशियों का आगमन भी होगा। विवाहितों के लिए आज का दिन अनुकूल है। आपकी कोशिश और मेहनत कामयाब रहेगी।मन में उत्सुकता बनी रहेगी। तरक्की के कई नए मौके मिलेंगे। साथ काम करने वाले लोगों से सहयोग मिलेगा। आज सुबह उठकर अपने इष्टदेव को प्रणाम करें, बिजनेस में बढ़ोतरी होगी।
 
मीन 
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा ।परिवार में किसी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं, ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। रूके हुए ज्यादातर काम पूरे होंगे। आस-पास के लोगों से अच्छी सलाह मिल सकती है। लवमेट के लिए आज का दिन अनुकूल है।छात्रों के लिये दिन अनुकुल है। किसी नए विषय पर काम शुरू कर सकते हैं।आज अपने गुरू का आशीर्वाद लें, काम में सफलता हासिल होगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »