29 Mar 2024, 03:28:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

बुध-शुक्र के साथ आने से इन राशियों पर पडेगा असर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 10 2019 12:51AM | Updated Date: Oct 10 2019 12:52AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेष
मेष राशि वालों के लिए यह अच्छे मित्र बनाने का समय है, जिनका प्रेम प्रसंग चल रहा है उनके लिए समय उत्तम है।
 
वृष
वृष राशि वालों के लिए थोड़ी सी अपनी हेल्थ को ध्यान में रखना होगा। या यूं कहें कि अपने रोग और शत्रुओं के प्रति अलर्ट रहना होगा।
 
मिथुन
मिथुन राशि वालों के लिए मानसिक रूप से स्थिति तनाव को दूर करने वाली होगी। काफी रिलैक्स होंगे। दिमाग में नए-नए आईडिए आएंगे, और विदेश से संबंधित या किसी बाहर के व्यक्ति से लाभ मिलने की पूरी उम्मीद है।
 
कर्क
कर्क राशि वालों के घर में सुख-शांति और प्रसन्नता का माहौल बनेगा, और अगर घर में कुछ डेकोरेशन कराना चाहते हैं या अगर घर बहुत सिंपल तरीके से पेन्ट है और उसको अब मॉडर्न तरीके से नई स्टाइल में पेंट कराना चाहते हैं, तो यह समय बहुत अच्छा है।
 
सिंह
सिंह लग्न और सिंह राशि वालों के लिए यह समय अपने नेटवर्क में एक्टिव होने का है। वाणी से अपनी प्रतिभा को देखाते हुए लाभ लेना होगा।
 
कन्या 
कन्या राशि वालों के लिए वाणी बहुत मधुर रखनी है और स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा और घर के सदस्यों के लिए कुछ सरप्राइस गिफ्ट दे सकते हैं।
 
तुला
तुला राशि वालों के घर में ही यह बुध और शुक्र की फ्रेंडशिप हो रही है। दोनों साथ में हैं, तो समय है। अपने आकर्षक व्यक्तित्व को समाज में दिखाने का महिलाओं के प्रति सम्मान के लिए समय बहुत अच्छा। तुला राशि की जो भाभी एवं नन्दे एक दूसरे को प्रसन्न रखें। साथ ही एक
दूसरे को उपहार दें।
 
वृश्चिक
वृश्चिक राशि वालों के लिए समय थोड़ा खर्चीला है। यह दो ग्रहों की दोस्ती आपके लिए खर्चों की लिस्ट लेकर आएगी, खैर धन खर्च होगा तो सुख-सुविधा भी मिलेगी।
 
धनु
धनु राशि वालों के लिए मामला सारा इनकम का है यानि मन लगाकर काम करिए और धन कमाइए व्यापारी वर्ग के लिए मुनाफा कमाने के अच्छे अवसर आएगे।
 
मकर
मकर राशि वालों के लिए कैरियर में फोकस करने का है, मन आलस्य से भर सकता है। दिमाग इस बात पर लग सकता है, कि काम ना करना पड़े ऐसा कोई जुगाड़ ढूंढ लिया जाए ऐसा बिल्कुल मत करिएगा मन लगाकर काम करें, किस्मत के दरवाजे जल्दी खोल सकते हैं।
 
कुंभ
कुंभ राशि वालों के लिए यह गोल्डन पीरियड है यानी किस्मत कभी भी खुल सकती है। आपके रुके हुए काम सब बन जाएंगे, बस ध्यान रखें। किसी महिला का अपमान न करें उनका आशीर्वाद लें। देवी कृपा से आपका समय अच्छा है।
 
मीन
मीन राशि या लग्न वालों के लिए यह समय अपने पुराने डाटा को संभाल कर रखने का है। वैसे स्वास्थ्य के लिए यह समय अच्छा नहीं है। बुद्धि और अपने दांपत्य जीवन को संभाल कर रखे हो सकता है कि जीवन साथी के साथ कुछ खटपट हो जाए।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »