28 Mar 2024, 18:48:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

आज के दिन इन 5 राशियों पर रहेगी लक्ष्मी माँ की असीम कृपा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 9 2019 5:09AM | Updated Date: Oct 9 2019 5:09AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेष : अपने बुद्धि बल व चतुराई से सफलता प्राप्‍त कर सकते हैं। मित्रों का सहयोग यथावत बना रहेगा। घरेलू समस्‍या से छुटकारा मिल सकता है। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी।

वृष : योग व आध्‍यात्‍म के प्र‍ति रुचि बढ़ेगी। निवेश लाभकारी साबित हो सकता है। भौतिक सुख साधनों में बढ़ोतरी होगी। सरकारी कार्य गति पकड़ेंगे। भाई बहन के बीच प्रेम बढ़ेगा।

मिथुन : व्‍यापार में लाभ की स्थि‍तियां बन सकती हैं। अधिकारी सहयोग प्रदान करेंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। सहयोग की भावना आपमें प्रबल हागी।

कर्क : घर परिवार में हंसी खुशी का वातावरण रहेगा। स्‍वादिष्‍ट व्‍यंजनों का आनंद लेंगे। ऊर्जा व जोश से भरपूर रहेंगे। व्‍यापार में नए लाभदायक अनुबंध हो सकते हैं। सेहत उत्‍तम।

सिंह : नए संपर्क हो सकते हैं जो आगे चलकर काम आएंगे। करियर व व्‍यवसाय में लक्ष्‍य को प्राथमिकता देंगे। विद्यार्थियों की श्रम व मेहनत सफल होगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »