19 Apr 2024, 06:33:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

अक्टूबर के दूसरे हफ्ते में इन राशियों को रहना होगा सावधान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 9 2019 5:00AM | Updated Date: Oct 9 2019 6:00AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेष 
आपकी राशि से दशम चंद्रमा और अन्य ग्रहों के साथ उनकी अतिशुभफल दायक रहेगी। कार्य-व्यापार की दृष्टि से सप्ताह बेहतरीन रहेगा लेकिन, अंत बेहद भागदौड़ पूर्व और खर्च कारक रहेगा। सप्ताह की 13 तारीख तनावपूर्ण और सावधानी बरतने वाली रहेगी।
 
वृषभ 
वृषभ राशि वालों के लिए भी ये सप्ताह बेहतरीन बीतेगा। भाग्य उन्नति के साथ-साथ विदेश यात्रा के योग और विदेश से संबंधित किसी भी कंपनी में सर्विस हेतु आवेदन करना चाहें तो बेहतर रहेगा। सप्ताह की 14 तारीख को सावधानी बरतें।
 
मिथुन
सप्ताह का आरंभ कुछ तनावपूर्ण रहेगा। मध्य और अंत आशातीत सफलता दायक रहेंगे। संतान संबंधी चिंता दूर होगी। धार्मिक और मांगलिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे फिर भी 8 अक्टूबर का दिन तनाव देगा।
 
कर्क 
आपके लिए भी सप्ताह का आरंभ सुखद रहेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ, व्यापार में भी उन्नति किंतु मध्य पूछ तनावपूर्ण रहेगा, अंत पुनः कामयाबियां आरंभ हो जाएंगी। शादी विवाह संबंधी वार्ता सफल रहेगी।10 तारीख तनावपूर्ण रहेगी और सावधान रहें। 
 
सिंह 
स्वास्थ्य की दृष्टि से कुछ चिंता बढ़ सकती है। कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारियों से मधुर संबंध बनाकर रखें। आपके द्वारा लिए गए निर्णय सराहनीय होंगे किंतु 13 तारीख का दिन कुछ अशांति वाला रहेगा। व्यर्थ की भागदौड़ और आर्थिक तंगी की आशंका रहेगी। 
 
कन्या
कन्या राशि वालों के लिए सप्ताह का आरंभ बेहतरीन रहेगा। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी, शिक्षा-प्रतियोगिता में आशातीत सफलता के योग, विद्यार्थी वर्ग के लिए परिणाम मनोनुकूल। सप्ताह की 14 तारीख भागदौड़ और तनावपूर्ण रहेगी।
 
तुला 
आरंभ में मानसिक अशांति रहेगी। पारिवारिक कलह से मन खिन्न रहेगा लेकिन हताश ना हो परिवार के बड़े सदस्यों से मेलजोल तो बनाकर रखें। अपनी जिद और आवेश पर भी नियंत्रण रखें। 9 अक्टूबर का दिन कुछ तनावपूर्ण रहेगा। 
 
वृश्चिक 
अपने सौम्य स्वभाव के कारण विषम परिस्थितियों पर भी नियंत्रण पा लेंगे। जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ जाएगा लेकिन बड़ी कुशलता से उसका निर्वहन भी करेंगे। 8 अक्टूबर का दिन कुछ तनावपूर्ण रहेगा। 
 
धनु 
अधिक भागदौड़ और मांगलिक कार्यों पर खर्च होगा। किसी महंगी वस्तु के क्रय का योग बन रहा है। व्यापार में आ ही परेशानियां दूर होंगी। यात्रा देशाटन का सुअवसर मिलेगा फिर भी सप्ताह में 12 तारीख कुछ मानसिक अशांति वाली रहेगी।
 
मकर 
सप्ताह का आरंभ बेहतरीन रहेगा। मान सम्मान में वृद्धि और मानसिक सुख मिलेगा। आसपास का माहौल खुशनुमा रहेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। फिर भी, 9 अक्टूबर का दिन कुछ कलह और अशांति दायक रहेगा।
 
कुंभ
आरंभिक ग्रह गोचर भागदौड़ के बाद गुजारे लायक धन लाएंगे लेकिन सप्ताह का मध्य बेहतरीन लाभ देने वाला रहेगा। सप्ताहांत मकान वाहन के क्रय का योग बना रहा है। लाभ उठा सकते हैं फिर भी, 13 तारीख कुछ उलझन वाली रहेगी।
 
मीन
आरंभ में रुका हुआ धन भी आएगा और आय के एक से अधिक साधन बनेंगे, जो लोग आपको नीचा दिखाने की कोशिश कर रहे थे वही मित्रता के लिए हाथ बढ़ाएंगे, फिर भी 11 अक्टूबर का दिन कुछ मानसिक अशांति देने वाला है संयम रखें।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »