19 Apr 2024, 23:52:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

सोमवार के दिन करें ये खास उपाय - भोलेनाथ होंगे खुश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 9 2019 4:58AM | Updated Date: Oct 9 2019 5:04AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा का विधान है शिव ऐसा  कहा जाता है कि  भगवान शिव सबसे भोले है और पूजा करने पर सबसे ज़ल्दी प्रसन्न होते है।  इसीलिए कहा जाता है कि यदि आप  कम समय में मनवांछित फल प्राप्त करना चाहते है तो शिव जी की आराधना और पूजा करे। शिवशंकर की पूजा-अर्चना से कई जन्मों का फल प्राप्त होता है। यदि विधिविधान से पूजन किया जाए तो निश्चित ही मनोवांछित फल प्राप्त होता है। 
 
सोमवार  के दिन  रोज सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि से निपटकर समीप स्थित किसी शिव मंदिर में जाएं और भगवान शिव का जल से अभिषेक करें और उन्हें काले तिल अर्पण करें। इसके बाद मंदिर में कुछ देर बैठकर मन ही मन में 'ॐ नम: शिवाय' मंत्र का जाप करें। इससे मन को शांति मिलेगी। संस्कृत साहित्य में चंदन का अनेक बार उल्लेख हुआ है। भगवान भोले नाथ को चंदन का लेप लगाया जाता है, क्योंकि चंदन में शीतलता होती है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »