28 Mar 2024, 21:19:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

दशहरा पर राशि अनुसार करें ये उपाय - हो जाएंगे धनवान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 8 2019 4:48AM | Updated Date: Oct 8 2019 4:48AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नवरात्रि के नौ दिनों के बाद अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को इसका आयोजन किया जाता है। विजया दशमी को वर्ष के सबसे शुभ मुहूर्त में से एक माना जाता है। इस दिन मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम और उनके परम भक्त हनुमान की आराधना का विशेष महत्व है। यह दिन ज्योतिष के लिहाज से भी बहुत महत्वपूर्ण माना जाता हैं। इस दिन किए गए उपाय भगवान राम को प्रसन्न करते हैं और उनका आशीर्वाद दिलाते है। दशहरे के दिन अपनी-अपनी राशि अनुसार देवता का पूजन करने से जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता मिलती है। आइए जानें 12 राशियों के अनुसार इस दशहरे पर कैसे करें पूजन...
 
मेष
मेष राशि वालों को दशहरा के दिन भगवान गणेश को भोग लगाना चाहिए। भगवान गणेश को इस दिन बूंदी के लड्डूओं का भोग लगाना चाहिए।
 
वृष
इस दिन वृष राशि के जातकों को भगवान शिव की पूजा आराधना करनी चाहिए और उनके चरणों में 5 गुलाब के फूल अर्पित करने चाहिए।
 
मिथुन
मिथुन राशि वालों का स्वामी मंगल होता है। इस दिन मिथुन राशि वालों को लाल कपड़ा और सवा किलो गुड़ एक घड़े में रखकर भूमि में दबा देना चाहिए।
 
कर्क
कर्क राशि वालों के स्वामी गुरु बृहस्पति होते है। कर्क राशि के जातकों को इस दिन किसी मंदिर में झाड़ू दान करनी चाहिए।
 
सिंह
इस राशि के जातकों को इस दिन दान पुण्य करना चाहिए और गरीबों को भोजन करवाना चाहिए।
 
कन्या
कन्या राशि के जातकों को इस दिन भैरव बाबा को गुड़ से बने हुए गुलगुले का भोग लगाना चाहिए।
 
तुला
इस राशि के जातकों को किसी हनुमान मंदिर में हनुमान जी को 5 बेसन के लड्डूओ का भोग लगाना चाहिए।
 
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों को इस दिन दान पुण्य करना चाहिए।
 
धनु
इस राशि के जातकों को इस दिन गणेश जी को मोदक का भोग लगाना चाहिए।
 
मकर
मकर राशि के जातकों को इस दिन गरीबों को भोजन करवाना चाहिए।
 
कुंभ
इस राशि के जातकों को इस दिन राहगीरों को पानी या शर्बत पिलवाना चाहिए।
 
मीन
मीन राशि के जातकों को इस दिन गरीब व्यक्तियों को पैसे का दान करना चाहिए।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »