25 Apr 2024, 14:21:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

वृश्चिक राशि के जातकों का मंगलवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 8 2019 4:41AM | Updated Date: Oct 8 2019 4:42AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आपको खुद पर बहुत यकीन है लेकिन अति आत्मविश्वास और अधिकार जताने की प्रवृति से बचें। दूसरों पर अपनी राय थोपने की आदत से आज आपको नुक्सान उठाना पड़ सकता है। केवल सही होना ही काफी नही है,आपको इसक अभी ध्यान रखना होगा कि आप दूसरों को नाराज न करें। थोडा नरम रवैया अपनाएंगे तो काफी लंबित कामों को आज पूरा कर पायेंगे। आज आप ख़ुशी मनाने के मूड में अधिक रहेंगे लेकिन आपको यह भी समझना चाहिए कि अपनी अस्वास्थ्यकर जीवन शैली के चलते आप आप अपने स्वास्थ्य को बहुत नुक्सान पहुंचाने पर तुले हुए हैं।आपको अपनी डाइट और शारीरिक मेहनत सहित सभी चीजों में कमी लानी होगी। लत वाली चीजों जैसे तम्बाकू,अल्कोहल और ड्रग्स से भी आपको दूर रहना है क्योंकि इनसे आपके स्वास्थ्य को गंभीर खतरा हो सकता है।

आप भगवान के द्वारा बनाये हुए अद्वितीय और विशेष है और किसी को आपके बारे में गलत बोलने का अधिकार नहीं है। अगर आप ऐसे महसूस करते है तो सूक्ष्म, कोमलता और शान से अपने कार्यो से अपना जवाब दीजिये। स्थिति में एक मोड़ आएगा। आपका साथी आपको समझेगा। वर्तमान में आपका प्यार परिवेश के कारण व्याकुल है, लेकिन जब कठिन स्थिति आयेगी तो आपके साथी को आपका महत्व पता चलेगा। आज का दिन अपने प्रयासों को तेज करने और अपनी महत्वाकांक्षाओं को आगे बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करने के लिए सबसे अच्छा समय है। आप अपनी परियोजना के सफलतापूर्वक अंतः के लिए प्रतिबद्ध है जिसके लिए आप कड़ी मेहनत करेंगे। आपका संकल्प और अच्छे प्रयास बर्बाद नहीं होंगे और आप निकट भविष्य में अच्छे फल की उम्मीद कर सकते है। आपको इस उद्यम में अपने परिवार का पूरा समर्थन प्राप्त होगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »