19 Apr 2024, 10:37:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

कन्या राशि के जातकों का मंगलवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 8 2019 4:38AM | Updated Date: Oct 8 2019 4:39AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज आपका नाम होगा और आपको प्रसिद्धि भी मिलेगी। आप आज तर्क के स्थान पर अपने दिल की आवाज और प्रवृति के आधार पर फैसले कर सकते हैं, लेकिन वे भी वित्त के मामले में लाभकारी ही साबित होंगे। आप इन दिनों फैसले लेने में सबसे अधिक महत्ता अपने मन की आवाज को देते हैं, लेकिन आपको भविष्य की बेहतरी के लिए वर्तमान समय में कुछ आरामों को छोड़ना होगा। आज का दिन आराम के नाम कर दें। काफी संभावना है कि आप आज का दिन खुद की अतिरिक्त देखभाल में बिताएं। अपने लिए एक ब्यूटी सेशन बुक करें या स्पा की सेवाएँ लें, आज यह काफी प्रभावी होगा। आप बहुत जल्दी चमकते हुए और ग्लैमरस दिखेंगे। आपके आसपास सभी लोग आपके इस ब्यूटी और वेलनेस सेशन के बाद आपसे प्रभावित हुए बिन नही रह पायेंगे।

उनकी किस्मत उनका काफी साथ देगी। आपको अपना साथी आध्यात्मिक या खेलों से सम्बंधित जगहों पर मिल सकता है। जो पहले से किसी के साथ सम्बन्ध में हैं, उन्हें कुछ दिनों के लिए इससे अवकाश लेकर ऐसी चीजों के लिए समय निकालना चाहिए जिसके लिए सामान्यत उन्हें समय नही मिल पाता और जो उनके मनपसंद काम हैं। कभी कभी दो लोगों को एक दूसरे के साथ की कीमत अलग रहकर समझ में आती है। अगर आपने हाल ही में कोई परीक्षा दी है, तो आपको सकारात्मक परिणाम प्राप्त हो सकता है। आपको कड़ी मेहनत और समर्पण का फल मिलेगा। आप आज वित्तीय योजना के बारे मैं जानेंगे। निवेश करने से पहले, सही योजना पर अपने मित्रों और सहयोगियों से सलाह ले। प्रस्ताव आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है। आपका दिन ऑफिस में अछा रहेगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »