20 Apr 2024, 14:39:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

मकर राशि के जातकों का सोमवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 7 2019 1:36AM | Updated Date: Oct 7 2019 1:37AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आप अपने आप को विभिन्न दिशाओं में आकर्षित अनुभव कर रहे हैं और समझ नही पा रहे कि क्या किया जाना चाहिए । यह परेशानी आज और ज्यादा बढ़ेगी और आपके लिए फैसला लेना और भी मुश्किल हो जाएगा। आपको सावधानी से काम लेना होगा क्योंकि आपके फैसले लेने की क्षमता भावनाओ और दुसरे कारणों से प्रभावित हो सकती है। आपके लिए आज कुछ सरप्राइज होंगे लेकिन चिंता न करें। ये सब अच्छे ही होंगे। कुछ ओईसी चीजें जिनके होने का आप काफी लम्बे समय से इन्तजार कर रहे हैं, आज पूरी हो सकती हैं। आप जिन प्रयासों को व्यर्थ मान चुके थे आज उनका फल भी आपको मिल सकता है। इसीलिए आज रात दोस्तों और परिवार के साथ सेलिब्रेट करें, हो सकता है कि उनके पास भी आपके लिए कोई अच्छी खबर हो। 

कोई भी पूर्ण नहीं है। अगर आप एक साथी से संतुष्ट है, तो आपको बाहर किसी भी चीज़ को तलाश करने की जरुरत नहीं है, क्यों की सब कुछ तो आपके पास ही है। इच्छाओं का कोई अंत नहीं है। आपको ये समझना जरुरी है की अगर आप अपने संबंध में स्थिर है, तभी आप एक बेहतर कल के लिए अपनी ऊर्जा को बेहतर ढंग से क्रियान्वयन कर पायेंगे। छात्रों के लिए, यह किसी भी परीक्षा में उतरने लिए एक अच्छा दिन है। सफलता आपके साथ है। पेशेवरों के लिए, आपके कार्य स्थल पर एक सकारात्मक दिन होगा। लंबित मुद्दों का हल मिलेगा। अगर आपको लगता है की वेतन वृद्धि के लिए आज का दिन उपयुक्त है तो अपने उच्च अधिकारियो से बात करने का दिन आज अच्छा है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »