19 Apr 2024, 01:44:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

कर्क राशि के जातकों का सोमवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 7 2019 1:27AM | Updated Date: Oct 7 2019 1:31AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आपके सामने इन दिनों कुछ नई चीजें आई हैं। अपने सामने आने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहें। पूछे गये प्रश्नों का जवाब दें। आपको अभी और भी प्रयास करने हैं और इससे आपकी तरक्की की मजबूत नींव पड़ेगी। इन सबके बीच खुद को तरोताजा करना और खुश रखना न भूलें। आप- पिछले कई दिनों से स्वास्थ्य की एक छोटी सी लेकिन लगातार बनी रहने वाली समस्या से परेशान हो रहे हैं। आज कोई आपकी इस समस्या के लिए आपको कोई वैकल्पिक समाधान सुझाएगा और आप इसे आजमाएंगे। इस बात की काफी संभावना है कि यह तरीका सफल होगा और आपकी वह समस्या दूर हो जायेगी। इससे अआप वैकल्पिक चिकित्सा में अच्छा ख़ासा विश्वास करने लगेंगे और आपके मामले में आक्रामक इलाज से कोई विशेष फायदा होने भी नही वाला।

रिश्ते का सुनहरा नियम यह है की आपको अपने दिल की आवाज़ सुननी चाहिए। इस बार अपने दिल को अपने मन पर हावी होने दे। आप के आस पास के लोग आपके साथी को ढंग से समझ नहीं पाएंगे इसलिए अपने प्रेम के जीवन में उनकी बातो को न सुने। अपने दिल की सुने और अपने आत्म सम्मान को बनाए रखने की कोशिश करे। सबसे जरुरी चीज़ जो आपके लिए मायने रखती है वो है रिश्ते की पवित्रता। आप अपने करियर की एक बड़ी सफलता के कगार पर खड़े है। ये आपके निर्णायक निर्णय पर निर्भर करेगा की आप इसे किस दिशा में ले जाना चाहते है। इसके लाभ और हानि पर आपको विश्लेषण करने की जरूरत है। आपका निर्णय आपके जीवन को प्रभावित करेगा और अगर आप सही विकल्प का चुनाव करते हैं, तो आपकी आय में अगले कुछ दिनों में काफी वृद्धि होने की संभावना है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »