29 Mar 2024, 18:25:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

वृश्चिक राशि के जातकों का रविवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 6 2019 12:21AM | Updated Date: Oct 6 2019 12:21AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज आप आवेगी मूड में हैं, किसी भी काम के बारे में भली प्रकार सोचे बिना ही करने दौड़ पड़ेंगे जिसके कारण आपको कार्यस्थल पर और पारिवारिक जीवन में भी दिक्कतें आ सकती हैं। हालाँकि इस समय ऐसा कर पाना थोडा मुश्किल है, लेकिन मन को शांत रखें। आपके सामने कई अवसर एक साथ आयेंगे, आपको सोच समझकर उनमें से चुनना है। आपको कोई ऐसा दोस्त आज मिलेगा जो आपकी सब स्वास्थ्य आवश्यकताओं का ध्यान रखेगा। आपने अब तक कई बार बहुत गंभीरता से कई स्वास्थ्य सम्बन्धी फैसले लिए हैं परन्तु आप उनपर चल नही पाते बीच में ही छोड़ देते हैं। ये दोस्त आपको तय रूटीन पर बने रहने और अपने लक्ष्यों को पूरा करने में मदद करेगा। आप एक साथ जिम शुरू कर सकते हैं या दौड़ने जा सकते हैं, लेकिन अगर आप आज से शुरुआत करेंगे तो आपको बहुत लाभ होगा।

आपको अपने पार्टनर के ही भले के लिए उनसे किसी बात पर कहासुनी करनी पड़ सकती है। हो सकता है कि उन्हें आपकी बात अच्छी न लगे लेकिन आपको उन्हें अपनी बात समझानी होगी। इस बात को बहुत अधिक लम्बा न खीचें नही तो बात बिगड़ भी सकती है। शांति से पेश आयें, शाम को आपके सुलझे हुए व्यवहार के कारण आपको अपने पार्टनर से और भी अधिक सम्मान मिलेगा। आपके कार्य क्षेत्र का भाग्य आपके साथ चल रहा है और आपके पास काफी परियोजनायें है, फिर भी आज एक नया अवसर आपको मिल सकता है जो की आपके करियर के लिए काफी अच्छा रह सकता है। ये आपके कार्य क्षेत्र में आप पर अधिक जिम्मेदारी डालेगा। आप थोड़ा बदलाव चाहेंगे। आपको ये अवसर कार्यालय के भीतर उपलब्ध हो सकता है। इस के बारे में किसी भी जानकारी के प्रति सचेत रहें, हालांकि, आपका वेतन उतना ही रहेगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »