28 Mar 2024, 18:18:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

तुला राशि के जातकों का रविवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 6 2019 12:19AM | Updated Date: Oct 6 2019 12:20AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अपने जीवन में नकारात्मकता लाने वाले लोगों से दूर रहें। आपको यह जानकर अचरज होगा कि जिसे आप अपना हमराज समझते थे, वही आपके बारे में उलटी-सीढ़ी बातें फैला रहा है। ऐसे लोगों से सावधान रहें। उन्हें अपने दिलो-दिमाग में जगह ना दें। कोई नजदीकी दोस्त आपका साथ देगा। यह दोस्त आपका जीवनसाथी या माता-पिता भी हो सकते हैं। इस समय आपको अपनी मानसिक शांति प्राप्त करने के लिए आध्यत्मिकता का सहारा लेना चाहिये। ऐसे लोगों को खोजने की कोशिश करें जिनका झुकाव आधात्मिकता की और है। फिलहाल आप या तो मोटापे से परेशान हैं या फिर जीवन की कुछ विशेष घटनाओं से, इसीलिए आप कहीं भी फोकस नही कर पा रहे हैं।
 
आज आपके साथ काफी मनोरंजक घटनाएं होंगी। आप जिनके साथ यात्रा करेंगी, उनके लिए आपके आकर्षण से बच पाना मुश्किल होगा। अगर आपके दिमाग में इसे लेकर कोई संदेह आता है कि आप जो कर रहे हैं वह ठीक है या नही तो अपने फैसले के बारे में एक बार फिर सोच लें। लेकिन अब आप व्यस्क हो गये हैं, आप किसी चीज में शामिल होते भी हैं तो आपको बहुत चुनौतियों का सामना नही करना पड़ेगा। आज आपको महसूस होगा की अपनी नौकरी में आपको वह संतुष्टि नहीं मिली जो आप चाहते थे और आज आप अपनी नौकरी छोड़ने के लिए अंतिम कदम भी उठा सकते हैं, हालांकि यह एक बुरी बात नहीं है क्यों की बहुत जल्द ढेर सारे सुनहरे अवसर आपके पास आ सकते है और आप जो चाहते थे, वो हो सकता है, हालाँकि प्रारंभिक वेतन कम हो सकता है, लेकिन यहाँ आपको प्रसन्नता मिलेगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »