28 Mar 2024, 16:28:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

इसलिए पहनी जाती है ‘कछुए वाली अंगूठी’ क्यों की ....

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 5 2019 10:32AM | Updated Date: Oct 5 2019 10:33AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ज्योतिष शास्त्र में यकीन रखने वाले लोग हाथ में रत्नों वाली अंगूठी, ब्रेसलेट या फिर गले में चेन बनवाकर पहनते हैं। भिन्न-भिन्न रंगों के ये रत्न जातक की कुंडली के साथ जुड़े होते हैं। दरअसल शास्त्रों के अनुसार कछुआ जो कि जल में रहता है, यह सकारात्मकता और उन्नति का प्रतीक माना गया है। यही कछुआ भगवान विष्णु का भी अवतार रहा है। समुद्र मंथन की पौराणिक कथा के अनुसार कछुआ समुद्र मंथन से उत्पन्न हुआ था और साथ ही देवी लक्ष्मी भी वहीं से आईं थीं। मगर आजकल रत्नों के अलावा लोगों ने कछुआ शेप की अंगूठी भी पहनी हुई है। आइए जानते हैं कुछए वाली अंगूठी पहनने के पीछे छिपे कारणों के बारे में विस्तार से...
 
क्यों पहनते हैं लोग यह अंगूठी - दरअसल कछुए वाली अंगूठी को वास्तु और ज्योतिष शास्त्र दोनों में बहुत शुभ माना गया है। यह अंगूठी व्यक्ति के जीवन के कई दोषों को शांत करने का काम करती है। इस अंगूठी को पहनने का सबसे बड़ा लाभ है कि इसे धारण करने वाले व्यक्ति के आत्म विश्वास में वृद्धि होती है। हिंदू धर्म में कछुए को भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है। भगवान विष्णु जी ने कछुए के सहयोग से ही सागर मंथन किया था
 
आइए अब जानते हैं इस अंगूठी को धारण करने के पीछे छिपे फायदों के बारे में...
 
जीवन में शीतलता और सौम्यता- जैसी कि आप जानते हैं कि कछुआ पानी में रहने वाला जीव है इसलिए जो लोग इसे अंगूठी में धारण करके पहनते हैं, उनके जीवन में ठहराव और सौम्यता अपने आप आ जाती है। कुछए को सकारात्मकता और उन्नति का भी प्रतीक माना जाता है। इसी वजह से ज्योतिष और वास्तु शास्त्र के अनुसार इसे पहनने की सलाह दी जाती है।
 
 
 
जिन लोगों को ज्यादा गुस्सा आता है या फिर जिनके जीवन में उत्थल-पुत्थल चल रही है, उनके लिए इसे धारण करना बेहद शुभ माना जाता है।
 
कछुए वाली अंगूठी नहीं है फैशन ट्रेंड
 
आजकल बहुत से लोग इसे फैशन के तौर पर भी पहनने लग गए हैं। मगर आपको बता दें कि यह अंगूठी किसी ट्रेंड को फॉलो करने के लिए नहीं बल्कि इसे पहनकर आप अपने जीवन के कई नष्ट खत्म कर सकते हैं। इसे पहनने से घर में कभी भी पैसों की कमी नहीं होती। इस अंगूठी को पहनने के बाद आप जिस काम की भी शुरुआत करने जा रहे होते हैं, उसमें आपको सफलता जरुर मिलती है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »