29 Mar 2024, 03:16:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

मकर राशि के जातकों का शनिवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 5 2019 1:00AM | Updated Date: Oct 5 2019 1:01AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज का दिन तारीफ और प्रशंसा से भरा रहेगा।आपके बेहतरीन कामों के लिए पुरस्कार भी मिल सकते हैं। आपकी सच के साथ बने रहने की खासियत से आप अपने से प्रतिस्पर्धा करने वाले कई लोगों के रोल-मॉडल बन पायेंगे। आज कोई फैसला कार्यान्वित करने से पहले एक बार फिर से सोच लें। आपकी त्वचा सूखी और बेजान सी लग रही है, ऐसा केवल बदलते हुए मौसम के कारण ही नही बल्कि, आपके शारीर के अंदरूनी कारकों के कारण भी हो रहा है। आप कई चीजों की उपेक्षा कर रहे हैं। अपने खाने में खूब विटामिन सी औए ई शामिल करें। खूब सारा पानी, 8 -10 गिलास पीयें। बिन कटे फल अधिक खाएं। अपने रोज के कार्यक्रम में अभ्यास को शामिल जरुर करें।

आज का दिन अपने सम्बन्ध को अगले स्तर पर पहुचाने के लिए बिलकुल ठीक है। अगर आप सिंगल हैं तो किसी के साथ सम्बन्ध जोड़ सकते हैं और अगर पहले से किसी से जुड़े हैं तो उन्हें शादी के लिए प्रपोज कर सकते हैं। हालंकि, मामला तब तक आगे नही बढने वाला जब तक आप खुद पहल न करें। आपको कमान खुद अपने हाथों में लेनी होगी। आज का दिन शेयर बाजार में निवेश के लिए उत्तम है परन्तु आपको अपने निवेश को लेकर सतर्क रहना होगा। आज के दिन अगर आप वाहन, दवाई या सौन्दर्य प्रसाधन उद्योग में निवेश करेंगे तो वो काफी फायदेमंद साबित होगा। ये बहुत जरुरी है की आप अपने निवेश को दोबारा परखे और जहा जरुरी हो उसमे बदलाव लाये जिससे की आपकी लाभ की सीमा बढे। आज का दिन काफी लाभप्रद है और उसे बेकार न जाने दे। सट्टा बाजार के लिए भी काफी हद तक आज का दिन काफी अछा है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »