23 Apr 2024, 12:33:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

वृश्चिक राशि के जातकों का शनिवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 5 2019 12:59AM | Updated Date: Oct 5 2019 1:01AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आपको कोई अप्रत्याशित खुशखबरी मिलेगी। यह आपके करियर या निजी जीवन से जुडी हो सकती है लेकिन इससे आपको वित्तीय लाभ भी होंगें। इससे आपको भविष्य में भी इसी प्रकार के लाभ उठाने का रास्ता दिखाई देगा। आप आज बहुत अच्छे मूड में हैं और आपकी आशावादिता और खुशमिजाजी से सभी प्रभावित होंगे। दोस्तों और परिवार के साथ आनंद लें। आप आज ऊर्जा से भरे हैं जो आपके काम में भी साफ़ दिखाई देगी। आप सामान्य रूप से अच्छी सेहत का आनंद उठा रहे हैं। आप स्वास्थ्य सम्बन्धी किसी ऐसे काम की योजना बना सकते हैं जिसे आप पिछले कुछ समय से करना चाह रहे थे। आपको इसके लिए धूप में निकलना पड सकता है, इसीलिए अपने साथ एक छाता रखें नही तो आपको शाम तक सिरदर्द का सामना करना पड़ सकता है।
 
आप इस समय अपनी ख़ुशी शारीरिक संबंधों में तलाश कर रहे हैं। कोई ख़ास और अन्तरंग आपके आसपास है और आप उसके आकर्षण से बच नही पा रहे हैं लेकिन सावधान रहें।जिन फलों को खाने की मनाही होती है उन्हें हजम करना आसन नही होता। यह तय कर लें कि आपके इस मजे और साहस भरे अनुभव के परिणाम के रूप में आपको बाद में कोई परेशानी न होने पाए। आपने पिछले कुछ दिनों में कुछ अधिक खर्च किया है जिसके आप आदी नहीं हैं। आज सतर्कता की अवस्था आप के अंदर रहेगी। आपके दृष्टिकोण में एक उल्लेखनीय बदलाव आएगा और आप अपने बजट को सख्त बनाने और धन संचय पर अधिक जोर देंगे, हालाँकि आपको अपने दृष्टिकोण में बदलाव लाना होगा की आपका धन बर्बाद और खत्म हो जाएगा। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »