19 Apr 2024, 13:02:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

कन्या राशि के जातकों का शनिवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 5 2019 12:58AM | Updated Date: Oct 5 2019 1:01AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज का दिन परिवार के साथ बिताने के लिए विशेष रूप से अच्छा है। अपने माता –पिता,बहन- भाइयो या फिर जीवनसाथी के साथ शांति से कुछ वक़्त बिताएं। अपने बच्चों के साथ किसी मनोरंजक क्रियाकलाप में भाग लें। अगर काम का दबाव अधिक भी है तो भी आज उसे एक तरफ रख दें और एक साथ होने का आनंद लें। आपको यह जानकार आश्चर्य होगा की आपने इन पारिवारिक सत्रों से कितना कुछ सीखा है। आज अपनी सेहत का विशेष निरिक्षण करें। आप पिछले कुछ समय से कई जरूरी मिनरल और पर्याप्त तरल पदार्थ नही ले रहे हैं। इसने वास्तव में आपकी सेहत को नुक्सान ही पहुंचाया है, चाहे आपको इसका पता भी न चला हो। आज आप सम्पूर्ण स्वास्थ्य जांच के लिए जा सकते हैं। इसके परिणामों को चेतावनी के तौर पर लें और खुद में सुधार लायें। आप शायद अभी भी खुद को स्वस्थ महसूस कर रहे हों लेकिन यह सच नही है।

आप जिससे अभी हाल फिलहाल मिले हैं उसके मन में अपनी अच्छी छवि बनाने के लिए बहुत उत्साहित हैं लेकिन उस ख़ास के मन में आपकी इमेज बिगाड़ने के लिए आपको कोई गलत सलाह दे सकता है। हो सकता है कि सलाह देने वाला भी उसी के प्रति आकर्षित हो। इसीलिए सावधान रहें और अपने ही अनुसार काम करें। हो सके तो उनसे बातचीत करने की पहल खुद कर लें। आज आपके मितव्ययी होने की संभावना हैं, और आप एक असाधारण अवस्था में रहेंगे। आप एक महंगी कला की वस्तु खरीद सकते है क्यों की आप कला के पुजारी है। आप अपने पास के किसी व्यक्ति के लिए एक महंगा उपहार खरीद सकते है जो की उस व्यक्ति को आश्रयचकित् कर सकता है। आपके कार्यस्थल में सब कुछ सुचारू रूप से चलेगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »