20 Apr 2024, 18:38:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

कर्क राशि के जातकों का शनिवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 5 2019 12:54AM | Updated Date: Oct 5 2019 12:56AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज अपने सिद्धांतों की व्याख्या और पुनर्मुल्यांकन का दिन है। आप पिछले फैसलों के लिए खुद से और अपने साथी से भी सवाल कर सकते हैं।फिर भी आप उसके प्रति बहुत अच्छे बने रहेंगे और उससे भी बदले में यही उम्मीद रखेंगे। जब पुराने विचारों से कोई काम बनता दिखाई न दे रहा हो तो नए विचारों को अपना लेने में कोई बुराई नही है। आज आप बहुत अच्छी सेहत का आनंद उठाएंगे।आपको अन्य परिजनों के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना होगा। आपको उनमे से किसी को कोई छोटी-मोटी तकलीफ होने पर देखभाल करनी पड़ सकती है। आपको यह भी समझना है कि आपकी शारीरिक सेहत काफी हद तक आपके मानसिक स्वास्थ्य पर निर्भर है। अरोमा थेरेपी या राहतकारी मसाज से आपको अच्छा लगेगा।

आपके दिमाग में अब प्यार रोमांस का जादू छाया हुआ है और अगर आप अकेले हैं तो अब आप गंभीरता से कोई रोमांटिक पार्टनर ढूँढना शुरू करेंगे। अगर आप पहले से किसी के साथ हैं तो यह सही समय है कि आप इस सम्बन्ध को अगले स्तर पर ले जाने या इसे ख़तम करने के बारे में सोचें। इनमें से किसी भी स्थिति में, सम्बन्ध के मामले में आज बड़े बदलावों की संभावना है। आज का दिन आपके लिए काफी हद तक उत्तम रहेगा। कुछ मुश्किल कार्य जो की आपने समय पर छोड़ दिए थे उन्हें पूरा करने का भी ये उचित समय है। आज के दिन आप अपने सारे रुके हुए कार्य अपनी उम्मीद से ज्यादा पूरा कर पायेंगे और सारा काम का भोज आज खत्म हो सकता है। आज आप में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा जो आस पास के सहकर्मी को सकारात्मक रूप में प्रभावित करेगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »