19 Apr 2024, 18:50:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

वृषभ राशि के जातकों का शनिवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 5 2019 12:53AM | Updated Date: Oct 5 2019 12:56AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भाग्य आपकी वित्तीय स्थिति पर मुस्कुरा रहा है और अधिक कमाई के कारण आप के खर्चे भी बढ़ गए हैं। अब समय आ गया है की आप अपने खर्च पर नियंत्रण रखें। अब फिजूलखर्ची से बचना होगा। आपके परिजन या किसी करीबी के साथ ऐसा कुछ होगा कि आपके भीतर भी उससे अशांति आएगी। आज सेहत और ऊर्जा दोनों ही आपके मजबूत पहलू है कोई काम असंभव नही लगता और आप सब काम निश्चित समय में बिन कोई परेशानी पूरा कर लेंगे। वास्तव मे, आप इतना उर्जावान महसूस कर रहे हैं कि पिछले लम्बे समय से कोई मेहनत का काम न करने के बावजूद आप दौड़ या जिम के लिए जा सकते हैं। आपकी शारीरिक फिटनेस जीवन के एनी सभी क्षेत्रों में भी दिखाई देगी क्योंकि आप सकारात्मक उर्जा और विचारों से भरे हुए हैं।
 
आज रोमांस के लिए बहुत अच्छा समय है। आपको अपने पार्टनर को यह दिखाने की जरूरत है कि आप उन्हें या इस रिश्ते को गंभीरता से महत्व देते हैं। यह सही समय है कि आप इसके लिए अतिरिक्त कोशिश करें ताकि आपके पार्टनर को भी यह बात महसूस हो। आज आपकी रोमांटिक लाइफ एक अन्तरंग डिनर, किसी रोमांटिक भाव भंगिमा या गिफ्ट से नए मुकाम पर पहुंच सकती है। कार्यालय के लंबित काम आज आपको तनाव दे सकते हैं। आज आपको देर तक कार्यालय में काम करना पड़ सकता है। ये मुश्किल समय भी थोड़े समय के लिए है। पिछले सप्ताह की आपकी बोरियत और आलस्य आप पर आज नकारात्मक प्रभाव डालेगा। आप आज दूसरों के साथ सौम्य और विनम्र रहे अन्यथा आप विवाद में फँस सकते हैं। ऐसी स्थितियों से दूर रहे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »