इन दिनों शारदीय नवरात्रि चल रहे हैं। हिंदू धर्म में नवरात्रि के पर्व को बहुत ही खास और महत्वपूर्ण माना जाता हैं। नवरात्रि के दिनों में पूजा-पाठ करने वाले भक्तों को क्रोध से बचना चाहिए। क्रोध की वजह से मन की एकाग्रता भंग हो जाती है और हमारा मन पूजा में नहीं लग पाता है। इन दिनों में धर्म-कर्म में मन लगाना चाहिए। नवरात्रि में कुछ उपाय काफी फायदेमंद होते हैं, हिंदू धर्म के मुताबिक नवरात्रि में कुछ वास्तु का ध्यान रखा जाए तो मां दुर्गा की कृपा जल्दी बरसती हैं।
मां दुर्गा की कपूर, चोला, फूलों की माला, हार के साथ पूजा से देवी मां प्रसन्न हो जाती हैं नवरात्रि में घर और दुकान के दरवाज़े पर रोली का स्वास्तिक लगाना भी शुभ माना जाता हैं ऐसा करने से बुराइया घर में नहीं आती हैं वही घर परिवार में सुख शांति भी बनी रहती हैं। वही कोई भी नया काम करने से पहले देवी मां दुर्गा की पूजा जरूर करनी चाहिए। इससे कार्य में पूर्ण सफलता हासिल होती हैं और बिगड़े काम भी बन जाते हैं। वही ऐसा भी कहा जाता हैं, कि जो भक्त नवरात्रि के दिनों में देवी मां की पूजा सच्चे मन से करता हैं माता रानी उसकी हर इच्छा पूर्ण करती हैं। अपनी कृपा भी बरसाती हैं।