26 Apr 2024, 03:18:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

नवरात्र में घर में लगाएं ये पौधा - बरसेगी मां की कृपा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 4 2019 11:38AM | Updated Date: Oct 4 2019 11:39AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इन दिनों पूरे देश में नवरात्रि की धूम है। हर कोई मां की भक्‍ती में लीन है। मां के भक्‍त इन दिनों 9 दिनों का उपवास रखते हैं। नवरात्रि का पर्व हिंदू धर्म के जातको के लिए बहुत ही खास पर्व माना जाता हैं देवी शक्ति के नौ स्वरूपों की पूजा अर्चना करने का यह समय होता हैं। 
 
लेकिन आज हम आपको इस खबर में एक ऐसे पौधे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसको लगाने से आपको काफी लाभ होगा। बता दें कि नवरात्रि के दिनों में अपने घर में मनी प्लांट का पौधा लगाएं, यह शुभ माना जाता हैं इसे उत्तर दिशा में ग्रीन बोतल में लगाना शुभ होता हैं वही अगर आप लॉन मेंटेन करती हैं, तो आपको ऐसे पौधे लगाने चाहिए। जो शुभ फल देते हैं। इसके लिए आप घर की पूर्व दिशा में गुड़हल, दक्षिण दिशा में अपराजिता का पौधा, उत्तर पूर्व की दिशा में गेंदे का पौधा लगाएं। 
 
साथ ही देवी के प्रिया लता अमर बेल दक्षिण दिशा में लगा सकते हैं वही आप उत्तर पश्चिमि की दिशा में चमेली के फूल या रातरानी का पेड़ भी लगा सकती हैं। वास्तु में इसे शुभ माना जाता हैं। वही अपने घर में फिश पोंड रखें यह घर को शुभ फल प्रदान करता हैं इससे घर की सारी नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती हैं और सकारात्मकता का वास होता हैं। हर त्योहार का संबंध साफ सफाई से भी माना जाता हैं इसलिए पूरे घर की अच्छी तरह से सफाई करें। साथ ही साथ उत्तर दिशा में वॉटर पॉट रखें। आप चाहें तो आर्टिफिशियल या फ्रेश फूल भी रख सकती हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »